जल्द रिहा होंगी साध्वी प्रज्ञा सिंह, उज्जैन सिंहस्थ में लेंगी भाग

sadhvi_pragya_singh_thakurwww.tahalkaexpress.com नई दिल्ली/देवास। 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की जल्द रिहाई हो सकती है। इस बीच खबर है कि वे उज्जैन में जारी सिंहस्थ महाकुंभ में भी शामिल हो सकती हैं। यहां वे महाकाल के बाद गुरु के दर्शन कर शिप्रा में स्नान करेंगी। इसकी अनुमति देवास तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुरभि मिश्रा ने प्रज्ञासिंह द्वारा इच्छा जाहिर करने पर दी है।

प्रज्ञा गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं और भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय उपचार करा रहीं है। साध्वी के अभिभाषक राजेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, उन्होंने देवास के तृतीय अपर सत्र न्यायालय में अस्थायी जमानत के लिए आवेदन लगाया था।

इसमें प्रज्ञा ने अंतिम इच्छा के रूप में सिंहस्थ में अपने गुरु के दर्शन लाभ करने और स्नान करने के लिए इजाजत मांगी है।

तृतीय सत्र न्यायाधीश सुरभि मिश्रा ने 5 मई को जारी आदेश में कहा कि महिला पुलिस के साथ समुचित पुलिस अभिरक्षा में प्रज्ञासिंह को उज्जैन सिंहस्थ में जाकर महाकालेश्वर दर्शन, गुरु के दर्शन और शिप्रा दर्शन व स्नान की व्यवस्था 21 मई से पूर्व की जाए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button