थाने के सामने से अगवा कर स्टूडेंट से रेप, आरोपियों में लड़कियां भी

लखनऊ। यूपी की राजधानी में आठवीं की एक स्टूडेंट को अगवा कर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। लड़की को थाने से चंद कदमों की दूरी से ही अगवा किया गया। वह बुरी तरह घायल हालत में अपने घर पहुंची। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि गुरुवार दोपहर एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह निशातगंज के पास घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी। पुलिस थाना वहां से सामने की तरफ ही है। तभी कार में सवार कुछ लोग वहां आए और उसे जबरन कार में बैठा लिया। कार में चार लड़कियां, पांच लड़के और ड्राइवर पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसकी आंख पर पट्टी बांध दी। वे उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ एक लड़के ने रेप किया। बाकी आरोपी वहां से हट गए। बाद में वे पीड़ित लड़की को लखनऊ यूनिवर्सिटी के पीछे फेंककर फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। लड़की का कहना है कि वह आरोपियों में से किसी को नहीं पहचानती। पुलिस पीड़ित लड़की की मदद से उसके स्कूल से निकलने से लेकर किडनैपर्स के चंगुल में फंसने तक का रूट पता कर रही है। उन रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से सुराग निकालने की कोशिश की जाएगी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]