विश्व राजनीति पर बड़ा खुलासा… अमेरिका के अगले राष्ट्रपति का नाम हुआ तय !

usaअमेरिकी में होने वाले राष्ट्रपति पद का चुनाव लगातार रोमांचक होता जा रहा है। रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेट पार्टी चुनाव में जीत के लिए जी जान लगा रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जरा अलग अंदाज में होते हैं। यहां का तरीका सबसे अलग है। अब धीरे धीरे चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अरबपति बिजनेसमैन डोनल्ड ट्रंप मैदान में हैं। वहीं डेमोक्रेट पार्टी की तरफ से हिलेरी क्लिंटन ताल ठोंक रही हैं। यूएसए में भी चुनाव से पहले सर्वे होते हैं। वहां सर्वे करने का तरीका भारत से अलग है। हाल ही में जो सर्वे हुआ उसके बाद यूएस राजनीति में भूचाल आ गया है। इस सर्वे के बाद अब इस बात का इंतजार खत्म हो गया है कि अगला राष्ट्रपति कौन होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर हुए सर्वे के मुताबिक डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन रिपब्लिकन कैंडिटेट डोनल्ड ट्रंप से काफी आगे हैं। जानकार इस बढ़ते को निर्णायक बढ़त बता रहे हैं। हिलेरी क्लिंटन ने डोनल्ड ट्रंप पर 9 अंको की बढ़त हासिल कर ली है। बता दें कि हाल ही में ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगे हैं। जिसके बाद से उनकी छवि को लेकर रिपब्लिकन पार्टी भी परेशान हो गी थी। इन आरोपों के बाद ही माना जाने लगा था कि ट्रंप के लिए हिलेरी क्लिंटन को पीछे छोड़ पाना मुश्किल होगा। ताजा विवादों के बाद कराए गए सीबीएस न्यूज के इस सर्वेक्षण में हिलेरी क्लिंटन 47 फीसदी अंकों के साथ ट्रंप से 9 अंक आगे चल रही हैं। डोनल्ड ट्रंप को 38 फीसदी मत मिले हैं। इस तरह से देखा जाए तो साफ है अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा।

भले ही अभी चुनाव नहीं हुए हैं। लेकिन तस्वीर कुछ कुछ साफ होने लगी है। सीबीएस न्यूज के मुताबिक हिलेरी की नौ अंकों की यो बढ़त चार उम्मीदवारों के बीच कराए गए सर्वे में थी। जबकि दो कैंडिडेट के बीच कराए गए सर्वे में हिलेरी ने 11 अंकों की बढ़त ली है। ये पहली बार है जब अमेरिकी मतदाताओं के बीच हिलेरी को लोकप्रियता 51 फीसदी के पार पहुंची है। ये सर्वे 8 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले सारी तस्वीर खोल के रख रहा है। महज तीन हफ्तों का समय रह गया है। ऐसे में डोनल्ड ट्रंप के लिए अब वापसी की राह काफी मुश्किल लग रही है। वैसे भी ट्रंप अपने विवादित बयानों के कारण पिछले कुछ समय से चर्चा में थे। खास तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोपों के बादल ही ये माना जाने लगा था कि राष्ट्रपति का चुनाव ट्रंप के हाथ से निकल गया है।

सीबीएस न्यूज के मुताबिक दो हफ्ते पहले हिलेरी क्लिंटन को 4 अंकों की बढ़त मिली थी। लेकिन अब बाजी पूरी तरह से डेमोक्रेट पार्टी की तरफ पलट गई है। अगर इस सर्वे को आधार बनाया जाए तो साफ है कि हिलेरी क्लिंटन अमेरिका की अगली राष्ट्रपति होंगी। हालांकि चुनाव के नतीजों और सर्वे में फर्क होता है। जैसा की पहले भी देखा जा चुका है। लेकिन इतने अंकों की बढ़त के बाद इसकी उम्मीद कम ही है कि हिलेरी चुनाव हारेंगी। फिलहाल इस सर्वे के बाद डेमोक्रेट खेमे में उत्साह का माहौल है। वहीं रिपब्लिकन पार्टी में मायूसी का आलम है। हालांकि हाल ही में ट्रंप ने अमेरिका में रहने वाली हिंदू कम्यूनिटी को लुभाने की कोशिश की थी। उन्होने पीएम मोदी की जमकर तारीफ भी की लेकिन शायद ये करने में उन्होने थोड़ी देर कर दी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button