शिक्षक ने ही रची थी छात्र के अपहरण की साजिश

tahalka3_1_2तहलका एक्सप्रेस ब्यूरो, (शहनाज़ परवीन), पुणे। घर में पढ़ाने आ रहे शिक्षक ने 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया। उसके बाद दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। करीबन नौ घंटे उसे बंधक बनाने के बाद बुधवार सुबह छह बजे वाघोली परिसर में छोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद देर रात शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रसून गुप्ता (30) नामक शिक्षक ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ लड़के की मां ने येरवड़ा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। लड़का कल्याणीनगर स्थित एक स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। स्कूल शुरू होने के बाद प्रसून ने ट्यूशन का विज्ञापन दिया था। महज पांच सौ रुपए में वह घर आकर पढ़ाने के लिए तैयार था। लड़के की मां ने विज्ञापन देखकर प्रसून से संपर्क किया। विगत डेढ़ महिने से प्रसून लड़के के घर जाकर उसको पढ़ा रहा था। मंगलवार की रात प्रसून कार लेकर लड़के के घर गया। पुस्तक देने के बहाने से वह लड़के को घर के बाहर लेकर गया और उसका अपहरण किया। देर रात लड़के की मां को फोन कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी। रुपए नहीं देने पर लड़के को जान से मारने की धमकी भी दी। लड़के की मां ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। प्रसून रातभर लड़के को लेकर नगर रोड पर घूम रहा था।

पुलिस के डर से छोड़ा 
पुलिस ढूंढ रही है इसकी भनक प्रसून को लग गई। इसके चलते उसने लड़के को बुधवार की सुबह छह बजे वाघोली परिसर में छोड़ दिया। लड़के ने वहां की एक महिला के मोबाइल से मां से संपर्क किया। मां ने पुलिस को भी सूचित किया। पुलिस ने वाघोली जाकर लड़के को उसकी मां के हवाले कर दिया। लड़के ने सारी जानकारी पुलिस को दी। प्रसून को ढूंढने के लिए पुलिस की टीमें बाहर रवाना कर दी गई थी। इसी टीम ने देर रात आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button