सपा नेता की भैंस खोजकर अपनी पीठ थपथपा रही है यूपी पुलिस!

sp9तहलका एक्सप्रेस, लखनऊ। अपराधी मस्त यूपी पुलिस भैंस, मुर्गी और बकरी पकड़ने में व्यस्त| जी हां इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है क्योंकि सूबे के ताकतवर मंत्री आजम खॉ की भैंस चोरी मामले के खुलासे में ऐड़ी चोटी का जोर लगाने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस अब समाजवादी पार्टी के सहारनपुर नगर अध्यक्ष की गुम भैंस खोजकर अपनी पीठ थपथपा रही है।

भैंस मिल जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नितिन तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन बुलाकर बाकायदा इसकी जानकारी दी। तिवारी ने इसे पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने भैंस खोज निकालने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए इनाम देने की भी घोषणा की।

नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की जनवरी 2014 में रामपुर में गुम हुई आठ भैंसों को खोज निकालने के बाद वहां की पुलिस ने भी अपनी पीठ खूब थपथपाई थी। खां की भैंस गुम होने पर तीन पुलिसवालों को निलम्बित कर दिया गया था। करीब एक महीने बाद भैंसे मिली थी और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

सहारनपुर के सपा नगर अध्यक्ष फैजुर्रहमान की भैंस गत जनवरी में खोई थी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी सम्पर्क साधा तब जाकर कहीं रिपोर्ट दर्ज हुई थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button