सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड कर्नल अहलावत के फार्म हाउस से धोनी के भी सम्बन्ध

Ahlawatkarnalahlawatनई दिल्ली । दिल्ली के सफदरजंग इलाके के एक घर में पकडे गए इंटरनेशनल सेक्स रैकेट की जाँच में कई चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस सेक्स रैकेट को चलाने वाले कर्नल अजय अहलावत का दिल्ली के ब्रिजवासन इलाके में एक बड़ा फ़ार्म हाउस है। जिसमे कई नामी हस्तियों का आना जाना लगा रहता था। ‘इंडिया संवाद’ को मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कर्नल अहलावत से मिलते थे। कर्नल अहलावत अपने इस फार्म हाउस में पोलो क्लब चलाते थे, अहलावत के ही फार्म हाउस में धोनी का बर्थ-डे भी बनाया गया था।
अहलावत का फार्महाउस सील करने की मांग

डीसीपी साऊथ ईश्वर सिंह का कहना है कि इस मामले की जाँच के लिए टीम बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह मामला मात्र सेक्स रैकेट तक सीमित नही है इसमें अभी और भी खुलासे हो सकते हैं। वहीँ ब्रिजवासन के विधायक कर्नल देवेन्द्र सहरावत का कहना है कि उन्होंने साऊथ डीसीपी से बात कर फार्म हाउस को सील करने की मांग की है। सफदरजंग एन्क्लेव के ए-2 ब्लॉक में स्थित पी एन सान्याल के घर में इनकम टैक्स की रेड की गई थी, इस दौरान एक रूसी लड़की बाथरूम में बंद मिली।

पहले भी कर्नल अहलावत का रिकॉर्ड दागी रहा 

कर्नल अजय अहलावत का रिकॉर्ड दागी बताया जाता है इससे पहले उस पर गोल्ड स्मगलिंग और प्रॉपर्टी को लेकर धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज हैं। खबरों के अनुसार कर्नल अहलावत ने आर्मी से वीआरएस लेकर ये घिनौना धंधा शुरू किया था। अजय अहलावत के कई डिफेंस डीलरों से संबंध भी बताए जा रहे हैं। वह इससे पहले हथियारों की सप्लाई LTTE को करने के मामले में भी शामिल पाया जा चुका है। 2015 में डीआरआई ने उसका सम्बन्ध गोल्ड स्मगलिंग में भी पाया था। पुलिस अब इस मामले में अहलावत और सान्याल को आमने सामने बैठाकर इस मामले की जाँच कर रही है।

विदेशों से मंगाई जाती थी लडकियां 

जानकारी के अनुसार पी एन सान्याल नामक शख्स कर्नल अहलावत के इस कारोबार को चलाता था। वह विदेशी लड़कियों को यहाँ कई हाई-प्रोफाइल लोगों को मुहैया करवाता था। पी एन सान्याल के घर से मिले दस्तावेजों में बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल, सपा सांसद नरेश अग्रवाल के लेटर हेड बरामद हुए। साथ ही फोटोस्टेट ट्रैवल डॉक्यूमेंट भी यहाँ से बरामद किये गए। सान्याल के घर से मिली विदेशी लड़की ने बताया कि यह सेंट्रल एशिया से भी कई लड़कियों को यहाँ बुलाता था। सान्याल के घर से मिली रूसी लड़की का कहना है कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आयी थी।

हालाँकि अभी इस बात की भी जाँच की जा रही है कि कर्नल अहलावत कहीं आर्मी अफसरों को तो लड़कियां सप्लाई नही करता था, जिससे डिफेन्स की जानकारियां लीक होने की सम्भावना बढ़ जाती हैं। सन्याल के घर से 24 पासपोर्ट भी बरामद किये गए हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button