अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा दिलाएगा आपको ये घरेलू नुस्खा, एक बार जरुर करे ट्राई

हर लड़की अनचाहे बालों से छुटकारा पाना चाहती है। इसके लिए वो हर तरीके आजमाती है। इन्हीं में से एक हैं अंडरआर्म्स के बाल जिनसे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां सबकुछ करती है।

वो चाहे रेजर का इस्तेमाल हो या फिर सस्ती सी कोई वैक्स क्रीम। लेकिन लगातार इन सबका इस्तेमाल करने से शरीर की इस कोमल त्वचा पर बुरा असर होता है और कुछ समय बाद वहां पर कालेपन के धब्बे पड़ जाते हैं।

जिसके कारण कई बार स्लीवलेस टॉप पहनने में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिससे आप इस समस्या से छुटकार पा सकती हैं।

आवश्यक सामग्री : दो टेबलस्पून हल्दी पाउडर, एक टेबलस्पून बेकिंग सोडा, एक टेबलस्पून शहद, एक नींबू का रस।

ऐसे कीजिए यूज : सर्व प्रथम एक कटोरी में हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा शहद और नींबू का रस डाल लीजिए। अब सभी मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लीजिए।

फिर इसे अंडरआर्म्स पर अच्छी तरह लगा लीजिए। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दीजिए और इसके बाद पानी से धो लीजिए। धोने के बाद नारियल तेल से मसाज कीजिए। इससे आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर होगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button