अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

 

भारत के विदेश राज्यमंत्री एम जे अकबर ने खुद पर लगे यौन शोषण के आरोपों पर कहा है कि वे बाद में बयान देंगे. अकबर आज ही विदेश दौरे से लौटे हैं. अकबर पर अब तक 8 से अधिक महिलाओं ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. इनमें कुछ विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं. सबसे हाल में इंग्लैंड की एक पत्रकार रुथ डेविड ने एक ब्लॉग लिखा है कि वह जब टीनेज में थीं, तभी अकबर ने यौन शोषण किया था.

अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

रुथ ट्रेनी पत्रकार के तौर पर एक अंग्रेजी अखबार में काम की थीं, तब अकबर वहां एडिटर थे. बात 1999 की है. रुथ ने लिखा है कि ऑफिस में अकबर का जो कमरा था, उसमें लकड़ी का दरवाजा था, जिससे कोई कुछ देख नहीं सकता था.

अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

रुथ ने लिखा है कि अकबर उम्र में उनसे 30 साल से अधिक बड़े थे, लेकिन ‘सिर्फ बातें करना’ चाहते थे. अकबर उन्हें घूरते भी रहते थे. एक बार वे रुथ की कुर्सी के पीछे खड़े हो गए और मसाज करने का ऑफर दिया. अकबर ने महिला को किस करने की कोशिश भी की.

अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

उन्होंने लिखा है- अकबर ने रुथ को कहा कि वह उसे एक अन्य ब्यूरो में भेज सकते हैं और जहां रुथ के रहने के लिए अपार्टमेंट की व्यवस्था वो कर देंगे. अकबर ने यह भी कहा कि वह खुद भी उस अपार्टमेंट में आएंगे और घर का खाना खाएंगे. रुथ ने जब ये कहा कि उन्हें खाना बनाना नहीं आता, तो अकबर ने कहा कि सैंडविच और नूडल भी चलेगा.

अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

इससे पहले फोर्स न्यूज मैगजीन की एग्जेक्यूटिव एडिटर गजाला वहाब ने भी द वायर पर लिखे लेख में विस्तार से बताया था कि किस तरह अकबर बार-बार उनका यौन शोषण करते थे. गजाला ने बतौर इंटर्न 1994 में एशियन एज अखबार ज्वाइन किया था. एमजे अकबर तब वहां एडिटर थे.

अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

गजाला ने लिखा है कि ऑफिस में उनका तीसरा साल था, तभी अकबर की नजर उन पर पड़ी. उनका डेस्क अकबर के केबिन के सामने शिफ्ट कर दिया गया. अकबर अक्सर उन्हें घूरते रहते और अश्लील मैसेज भेजते.

अकबर ने पत्रकार को दिया मसाज का ऑफर, की थी किस करने की कोशिश

गजाला लिखती हैं- 1997 की बात है. एक बार अकबर ने पीछे से आकर उन्हें जकड़ लिया. ऊपर से नीचे तक छुआ. उन्होंने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन अकबर प्लास्टर की तरह चिपके रहे. अकबर इस दौरान केबिन का दरवाजा भी ब्लॉक करके रखते थे. गजाला लिखती हैं कि वे इसके बाद टॉयलेट में जाकर रोती रहीं.

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button