अगर योगी सरकार ने नहीं घोषित किया विश्वकर्मा पूजा पर सार्वजनिक अवकाश तो विश्वकर्मा समाज 2022 में पुनः….

लखनऊ : पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के अनुरोध पर सपा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 17 सितम्बर , 2012 को विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके पूर्व सन् 2003 मे सपा सरकार में मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी ने विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था।

भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे निरस्त कर दिया। विश्वकर्मा समाज के लोग लगातार मांग करते आ रहे है कि सत्रह सितम्बर विश्वकर्मा पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। यदि भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश नहीं घोषित किया।

तो सम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज भाजपा सरकार का विरोध करेगा तथा सन् 2022 में पुनः सपा सरकार बनायेगा ताकि विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा सके।

शासनादेश:-

उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग संख्याः सी०एम०-105/तीन-2012
लखनऊः दिनांकः14 सितम्बर,2012
सामान्य प्रशासन अनुभाग, उ०प्र० शासन की विज्ञप्ति संख्या–1822/तीन-39(2)/2011, दिनांक 11.11.11 के प्रस्तर-6 में घोषित कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत अवकाशो की सूची में ‘विश्वकर्मा पूजा’ का अवकाश दिनांक 17 सितम्बर, 2012 दिन सोमवार को एतद्द्वारा संदर्भित विज्ञप्ति के प्रस्तरदृ31 में उल्लिखित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में सम्मिलित करते हुये इसे सार्वजनिक अवकाश (निगोशिएबुल इनस्टूमेन्ट एक्ट, 1981 के अधीन) घोषित किया जाता है।

उक्त विज्ञप्ति इस सीमा तक संशोधित समझा जाए।
डॉ० लालजी प्रसाद निर्मल अनु सचिव
संख्या-सी.एम.-105,(1)/तीन-2012,
दिनांक प्रतिलिपि निम्नलिखित को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्य हेतु प्रेषितः
1. प्रमुख सचिव, श्री राज्यपाल उत्तर प्रदेश शासन।
2. प्रमुख सचिव, मा. मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन।
3. समस्त प्रमुख सचिव/ सचिव, उत्तर प्रदेश शासन।
4. प्रमुख सचिव विधानसभा/ विधान परिषद, उत्तर प्रदेश।
5. स्टॉफ ऑफिसर, मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन।
6. महालेखाकार, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद।
7. निबंधक, मा० उच्च न्यायालय, इलाहाबाद को सूचनार्थ एवं ऐसी कार्यवाही हेतु प्रेषित, जिसे मा० न्यायालय न्यायालय आवयक समझे।
8. सचिवालय प्रशासन
अनुभाग- 3 (अधिष्ठान)
9. निदेशक, मुद्रण एवं लेखन सामग्री, उत्तर प्रदेश ऐशबाग, लखनऊ को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि इसे गजट की आगामी अंक में प्रकाशित करने का कष्ट करें।
10. निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश।
11. उप सचिव एवं संयुक्त निदेशक, प्रकाशन, उ.प्र. शासश।
12. समस्त मंडलायुक्त, उत्तर प्रदेश को इस अनुरोध के साथ प्रेषित कि उक्त विज्ञप्ति से अपने मंडल के अंतर्गत समस्त जिलाधिकारियों को सूचित करने का कष्ट करें।
13. समस्त विभागाध्यक्ष/ जिलाधिकारी, उत्तर प्रदेश।
14. क्षेत्रीय निदेशक, उ.प्र. एवं उत्तरांचल, भारतीय रिजर्व बैंक गोमतीनगर, लखनऊ।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button