अमरिंदर बोले- मेरा ट्रैक्टर, मैं फूंक रहा हूं तो तुम्हें क्या तकलीफ?

कृषि बिल कानून के विरोध में सोमवार को दिल्ली के राजपथ में बीच सड़क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर में आग लगा दी। इंडिया गेट के पास यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद नियम का उलंघन करने पर कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भाजपा के कुछ मंत्रियों ने भी कांग्रेस के ऊपर निशाना साधा। इस घटना के सामने आने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना जवाब दिया है।

कप्तान से जब पूछा गया कि ट्रैक्टर पर आग क्यों लगाई गई तो उन्होंने बोला कि, ‘अगर मेरा ट्रैक्टर है, मैं फूंकना चाहता हूं तो तुम्हें क्या तकलीफ है’। ये घटना सिर्फ दिल्ली में नहीं बल्कि चंडीगढ़ में भी देखने को मिली है।

इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा के कुछ मंत्रियों ने कांग्रेस पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि कांग्रेस इस तरह अराजकता फैला रही है, ट्रैक्टर कांग्रेस के कार्यकर्ता जला रहे हैं और बदनामी किसानों की हो रही है।

बता दे कि, सोमवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब में शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भगत सिंह की जयंती पर श्रद्धांजलि दी और फिर कृषि कानून के विरोध में धरना दिया। कांग्रेस की ओर से पंजाब में इस बिल के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button