अमेरिका, पाकिस्तान को सीएम योगी का संदेश, देश के स्वाभिमान में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजधानी लखनऊ में कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान ने कारगिल में घुसपैठ कर भारत पर युद्ध थोपा था।

भारतीय सैनिकों ने विपरीत परिस्थितियों में अपने पराक्रम का परिचय देते हुए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिलायी थी। आज का दिन भारत के शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान का दिन है। भारत के वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, डॉ रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, मोहसिन रज़ा, विधायक सुरेश श्रीवास्तव और महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहीं।

पाकिस्तान और अमेरिका को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा पाकिस्तान ने गीदड़ भभकी से चुनौती देने का प्रयास किया था। अमेरिका से मदद मिली। अमेरिका ने हस्तक्षेप करने का भी प्रयास किया, लेकिन भारत ने स्पष्ट किया था कि देश की सुरक्षा और स्वाभिमान में कोई हस्तक्षेप बर्दाश्त नही किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिवारजनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नगर निगमों में शहीद पार्क बनाएंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button