अयोध्या- BJP सांसद साक्षी महाराज का दिग्विजय सिंह पर विवादित बयान…

BJP MP Sakshi Maharaj :- उन्नाव. यूपी के उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अक्सर अपने बेतुके बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं अब उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का दिग्विजय सिंह पर विवादित बयान आया है।

BJP MP Sakshi Maharaj :-

साक्षी महाराज ने दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि जिस तरीके से ट्वीट कर रहे हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि दिग्विजय सिंह की मानसिक हालत ठीक नहीं है.

उनको ट्वीट करने की नहीं, बल्कि अपना ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत है. साक्षी महाराज ने कहा कि दिग्विजय सिंह जिस तरीके से बयान दे रहे हैं, इससे साफ होता है कि उनको इलाज की सख्त से सख्त जरूरत है. क्योंकि ये पागलपन की निशानी है.

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का दिग्विजय सिंह पर विवादित बयान
  1. फारुख अब्दुल्ला दस बार प्रधानमंत्री बन जाते फिर भी धारा 370 नही हटती।
  2. दिग्विजय सिंह ट्वीट करते हैं उनको टिटमेंट की आवश्यकता है ट्वीट की नही।
  3. दिग्विजय भारतीय संस्कृति के बारे में नही जानते।
  4. दिग्विजयसिंह ने साधुओं को जेल में ठूसवा दिया था।
  5. सिंह एक परिवार की गुलामी करते हैं।
  6. भारतीय जनता पार्टी राम के लिए राजनीति करते हैं राम देश के आदर्श है।
  7. 5 अगस्त को दीपक जलाकर मिठाई खिलाकर खुशियां मनाएंगे।
  8. पहला शिलान्यास सियासी था।
  9. कल होने वाला शिलान्यास अखंडित होगा।
राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है

दरअसल, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है.

जिसके चलते भाजपा समेत कई नेता अस्पताल पहुंच गए हैं. उन्हें कोरोना हो गया है,

क्योंकि भूमि पूजन अशुभ मुहूर्त में किया जा रहा है. इसके साथ ही यह सनातन धर्म का अपमान भी है.

भाजपा सनातन धर्म को सर्वश्रेष्ठ मानती है फिर भी उसका अपमान क्यों कर रही है?

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button