आजमगढ़- दलित प्रधान के बाद अब बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या…

BDC member shot dead after Dalit head Azamgarh:- आजमगढ़- दलित प्रधान की हत्या के बाद अब बीडीसी सदस्य की गोली मारकर हत्या…

BDC member shot dead after Dalit head Azamgarh:-

आज़मगढ़ जिले में लगातार बदमाश द्वारा गोली मारकर लोगो को मौत के घाट उतारने का काम किया जा रहा है। वहीं आज जिले के निजामाबाद में रात्रि के समय एक बीडीसी सदस्य को गोली मारकर हत्या कर दी गयी। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की और बाइको को आग के हवाले कर दिया। वहीं सूचना पर पहुची मौके पर पुलिस व पुलिस के अलाधिकारी मामले को शांत कराते हुए अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का हौसला दिया।

बीडीसी सदस्य सुरेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गयी

  • बता दें, की जिले के निजामाबाद के नवादा बाजार में रात्रि करीब 9 बजे के दौरान दो पक्षो में विवाद हो गया।
  • और देखते ही देखते विवाद भी शुरू हो गया।
  • इसी बीच किसी ने फायर कर दिया।
  • जिससे बीडीसी सदस्य सुरेंद्र यादव की मौके पर मौत हो गयी।
  • बीडीसी सदस्य की मौत के बाद समर्थक आक्रोशित हो गए।
  • और विपक्षियों के तीन बाइको को तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी।
  • यही नही आरोपियों के घरों पर भी तोड़फोड़ किया।
  • घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी सुबास दुबे व एसएसपी सुधीर सिंह मौके पर फोर्स के साथ पहुच गए।
  • और आरोपियों के साथ कार्यवाही करते हुए, कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।
  • फिलहाल मौके पर भारी संख्या में मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

घटना पर डीआईजी सुभाष दुबे का बयान…

  • वहीं डीआईजी सुबास दुबे का कहना है कि जमीनी विवाद व वर्चस्व को कायम करने के लिए विवाद हुआ।
  • गोली चली जिससे मौके पर बीडीसी सदस्य की मौत हुई है।
  • जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button