आजमगढ़- शनिवार की बंदी खत्म, जिलाधिकारी ने दिए ये आदेश….

Azamgarh Saturday closure District Magistrate gave orders:- आजमगढ़. पूरे प्रदेश में अब केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस बात की जानकारी यूपी सरकार ने मंगलवार की शाम को दिया है। वहीं अब आजमगढ़ जिलाधिकारी ने भी शनिवार की बंदी खत्म कर दी है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी कार्यालय और दुकानें खुलेंगी।

Azamgarh Saturday closure District Magistrate gave orders:-

आजमगढ़

आजमगढ़ जिले में शनिवार की बंदी खत्म।

शनिवार को खुलेंगे सभी कार्यालय और दुकाने।

सोमवार से शनिवार तक सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेंगे सभी प्रतिष्ठान।

आजमगढ़ जिलाधिकारी ने दी जानकारी।

अब शनिवार को भी आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहेंगी

आपको बता दें, अभी तक शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी की जा रही थी। अब रविवार को छोड़कर बाकी दिन बाजार सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगी। यानी अबसे शनिवार को भी आम दिनों की तरह दुकानें खुली रहेंगी। यह फैसला विकास की योजनाओं को रफ्तार देने के लिए लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं

  • अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके निर्देश अफसरों को दिए हैं।
  • मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में जो भी विकास की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें गति दी जाए।
  • इसके लिए कृषि उत्पादन आयुक्त, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ कार्यालयों का निरीक्षण करें।
  • मुख्यमंत्री ने सभी मंडलायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि 50 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओ की समीक्षा करें।

#Azamgarh, #Saturday detainee, #District Magistrate,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button