आजमगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीडियो कॉलिंग कर पार्टी के पदाधिकारियों से जाना बाढ़ प्रभावित इलाको का हाल

लखनऊ:- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज वीडियो कालिंग के जरिए अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव से जनपद में आई बाढ़ तथा अन्य समस्याओं पर वार्ता किया। उन्होंने पूर्व मंत्री योगेन्द्र निषाद से तथा गायक कमलेश यादव के अतिरिक्त एडवोकेट दुर्विजय यादव तथा अन्य समाजवादी साथियों से भी वार्ता किया।
अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में बाढ़ की स्थिति के सम्बंध में हवलदार यादव से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जनपद में बाढ़ से गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। गांव जलमग्न है, फसलें डूब गई है और पशुओं की बुरी हालत है। हवलदार यादव ने राम सिंगार यादव और निजामुद्दीन तथा अन्य साथियों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और बताया कि सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। लोग भूखे प्यासे छतों पर बैठे हैं। हवलदार यादव ने बताया कि बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लोग भाजपा सरकार की उपेक्षा से बहुत नाराज है।
समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दे। धान, गन्ना की फसल बर्बाद हुई है। फरवरी के बाद गन्ना का बकाया नहीं मिला है। बाढ़ में कच्चे मकान गिर गए हैं, रहने का ठिकाना नहीं रहा है। दिवाराखास राजागांव- के पूरब घाघरा नदी में विलीन हो गये। सगड़ी तहसील का दो तिहाई हिस्सा बाढ़ ग्रस्त है। विद्युत आपूर्ति ठप्प है।
एडवोकेट दुर्विजय यादव ने अखिलेश यादव को बताया कि आजमगढ़ जनपद में वकील बहुत दिक्कत में है। उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वकीलों को राहत देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष लौहर यादव ने बांसगांव के दलित प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू की हत्या से जनता में उत्पन्न आक्रोश के बारे में बताया। जनपद में कोइरी एवं राजभर समाज के लोगों को गोली मारने की कई घटनाएं हुई हैं। अल्पसंख्यकों को भी मारा जा रहा है। पीड़ितों की एफआईआर भी दर्ज नहीं होती है। बीबीपुर विधानसभा क्षेत्र के मेहनगर के आमीर अहमद पर राजनीतिक हमला हुआ। वे जीवन मौत से जूझ रहे हैं।
आज अखिलेश यादव पूर्व मुख्यमंत्री जी ने शिवसागर यादव जिला पंचायत सदस्य, देवनाथ साहू, साहू समाज के अध्यक्ष, सूरज राजभर श्रम प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, दलित नेता बृजेश कुमार एवं जगदीश राम सहित मनीष यादव, संतोष, शंकर नागेन्द्र मौर्य आदि से भी आजगढ़ जनपद की समस्याओं पर वार्ता की।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button