आपके घर को फ्रेश व प्रदुषण मुक्त रखते हैं ये पौधे
पेड़ पौधे हमारी बॉडी को स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। पेड़ पौधों से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होता है। आज के समय में पेड़ कम होते जा रहे हैं। जिसके कारण प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपने घर के अंदर लगा सकते हैं। इन पौधों को लगाने से आपका घर प्रदूषण मुक्त रहेगा, व आपकी स्वास्थ्य हमेशा अच्छी रहेगी।
1- तुलसी के पौधे को घर में लगाने से कीटाणु व निगेटिव ऊर्जा नहीं आती है। तुलसी की खुशबू में एस्ट्रोन नामक तत्व पाया जाता है, जो मानसिक संतुलन को बनाए रखने में सहायक होता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से घर का वातावरण स्वच्छ रहता है।
2- पुदीने की खुशबु घर को फ्रेश बनाती है। इसे घर में लगाने से आपका घर स्वच्छ रहता है। पुदीने की पत्तियां पेट के लिए बहुत लाभकारी होती हैं।
3- गेंदे के फूल की खुशबू बहुत ही अच्छी होती है। अगर आप गेंदे के पौधे को घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर में मच्छर नहीं आते हैं। गेंदे के फूल व पत्तियों में एंटीबायोटिक गुण मौजूद होते हैं, जो प्रदूषण को कम करने का कार्य करते हैं।
4- चमेली के पौधे को घर में लगाने से पूरा घर खुशबू से महक जाता है। इसके अतिरिक्त चमेली का पौधा घर के वातावरण को साफ रखने में सहायक होता है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]