आपके टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है यह खास जूस

दिन भर में हम तमाम तरह की चीजें खाते रहते हैं। यह जानें बिना कि उनका हमारे शरीर पर कैसा असर पड़ता है। गलत खान-पान, बाजार में मिलने वाले तथा रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाले खुले में रखे खाद्य पदार्थों को खाने से शरीर में टॉक्सिन्स यानी कि विषाक्त तत्वों की मात्रा बढ़ सकती है। ऐसे में आपको तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। इनकी वजह से स्किन से संबंधित समस्याएं, थकान, लीवर-किडनी से जुड़ी बीमरियां हो सकती हैं। ऐसे में इन्हें शरीर से निकालना जरूरी होता है। इसके लिए डॉक्टर्स दिन भर में खूब सारा पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन, यह पर्याप्त नहीं है। इसके लिए आपको कुछ और उपाय आजमाने होंगे। आज हम आपको पालक-नींबू और गाजर की मदद से बनने वाले जूस की रेसिपी के बारे में बताने वाले हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होते हैं।

कैसे बनाते हैं जूस – इसके लिए आपको 2 गाजर, 50 ग्राम पालक, 1 नींबू का रस और 1 गिलास पानी की जरूरत होती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, पालक और नींबू का रस मिलाकर ब्लेंड कर लें और एक स्मूद सा पेस्ट बना लें। अगर आप जूस की जगह स्मूदी की तरह सेवन करना चाहते हैं तो इसमें 2 चम्मच दही मिला लें। आपका ड्रिंक तैयार है।

क्या-क्या होते हैं फायदे – गाजर , पालक और नींबू के रस में शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने के गुण होते हैं। जो किडनी, लिवर और आंत को साफ करने में मदद करते हैं। यह जूस शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में भी मदद करता है। इसमें मिनरल और विटामिन होते हैं जो शरीर आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसके अलावा इनके सेवन से त्वचा संबंधी रोगों से भी राहत मिलती है। शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के लिए गाजर, पालक और नींबू के रस से बने जूस का सेवन सुबह खाली पेट या नाश्ते से आधे घंटे पहले करना चाहिए। खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से आपका शरीर सारे पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button