इसे क्या पहचान पाऐंगे आप गाउन है या साड़ी?

बदलते वक्त के साथ लोगों का रहन – सहन काफी कुछ बदल गया है। इस दौरान लोगों ने अपने खान – पान को भी बदला है। पहले जहां लोग नाश्ते के तौर पर उपमा, उकरपेंडी बनाकर स्वाद का आनंद लेते थे वहीं अब लोग ओट्स और बर्गर का आनंद लेने लगे हैं।

Image result for गाउन है या साड़ी, क्या पहचान पाऐंगे आप

ऐसा ही बदलाव पहनावे में भी आने लगा है। यूथ इस मामले में ज़्यादा अवेयर हुआ है। मगर महिलाऐं भी अपने पहनावे को लेकर कम अपडेट नहीं हुई हैं। अब तो महिलाओं ने तरह – तरह की साड़ी पहनना शुरू कर दी है। इन साडि़यों में नेट, शिफाॅन अधिक चलती हैं। मगर इन्हें पहनने का अंदाज़ भी कुछ अलग ही नज़र आ रहा है।

देश में जिस कांजीवरम् की बात की जाती थी उस पर शिफाॅन का असर चढ़ता नज़र आने लगा है। यही नहीं समय की कमी, सहूलियत की कमी और भारतीय महिलाओं के लिए खास किस्म पर पहना जाने वाला परिधान केवल यही एक कारण हैं। जिसमें साड़ी को खूबसूरत परिधान में बदल दिया गया है। अब तो सोश्यल नेटवर्किंग साईट्स पर भी साडि़यों को ड्रैप करने के नए – नए तरीके सामने आ रहे हैं। यही नहीं हाथ से बनी हुई साडि़यों को नेट और शिफाॅन के साथ मिलाया गया है।

कांजीवरम की साड़ी में प्लेट और पल्लू बनाकर इसे नया लुक दिया जा रहा है। अब तो साड़ी के साथ ही उसे गाउन का लुक देकर पहना जा रहा है। यह सब बेहद अलग नज़र आता है। साडि़यों में डाउन फाॅल, उल्टा पल्लू लेने का फैशन तो काफी पहले से ही चल रहा है और यह भी बेहद आकर्षक नज़र आता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button