उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत जी की आज 133वीं जयंती सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत जी की आज 133वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंत जी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित था। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली सांसद तथा कुशल प्रशासक थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पण्डित पंत जी की सेवाओं का हमेषा ऋणी रहेगा। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग, किसानों, और युवाओं के सम्मान और बेहतर जीवन की आधारशिला रखी थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button