उत्तर प्रदेश में बसपा बनी भाजपा की बी टीम : संजय सिंह

2016 में गठित हुई भारत विकास पार्टी सेक्युलर का रविवार को आम आदमी पार्टी में विलय हो गया। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने भारत विकास पार्टी सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष- महेश त्यागी और उनके कार्यकर्ताओं का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, “जैसे जैसे प्रदेश में पार्टी के आंदोलन और मुद्दों की गर्मी बढ़ रही है, वैसे ही लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कई राजनीतिक दलों के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं।”

संजय सिंह ने कहा “नए साथियों के आने से बहुत मजबूती मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों में भारत विकास पार्टी सेकुलर का संगठन है। महेश त्यागी हापुड से जिला पंचायत के सदस्य रहे हैं। आने वाले दिनों में पार्टी की ओर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी।“

इस मौके पर बोलते हुए महेश त्यागी ने कहा कि इस विलय से वह बहुत खुश हैं। दिल्ली में केजरीवाल के काम की तारीफ करते हुए कहा कि केजरीवाल जातिवाद या भेदभाव नहीं करते। “उनसे प्रेरणा लेते हुए मैंने अपनी पार्टी का विलय “आप” में किया है। महेश त्यागी ने संगठन के साथियों से देश हित और पार्टी हित में जिम्मेदारी निभाने की अपील की।“

संजय सिंह ने जेईई-नीट की परीक्षा कराने पर तुली केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री- रमेश पोखरियाल से 25 लाख छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ न करने की अपील करते हुए कहा कि परीक्षा स्थगित कराने के लिए आम आदमी पार्टी की और से cyss लगातार प्रदर्शन कर रही है। cyss के प्रदेश अध्यक्ष वंशराज दुबे के नेतृत्व में हुए आंदोलन पर पुलिस ने बर्बरता की जो कि लोकतंत्र में जनता का गला घोंटने के समान है।

योगी सरकार को आड़े हांथों लेते हुए संजय सिंह ने कहा कि सरकार को प्रदेश में बढ़ते हत्या, लूट, अपहरण, रेप जैसे अपराधों को कम करने पर गौर करना चाहिए।

योगी सरकार गुंडराज लागू कर चुकी। बनारस में डबल मर्डर, लखीमपुर में 17 साल की लड़की की कटी लाश मिलना साबित करता है की प्रदेश में अपराधी कितने बैखौफ हो चुके हैं । इसके बाद भी योगी विधान सभा में अपराध कम होने की डींग हांकने में व्यस्त हैं। संजय सिंह ने योगी सरकार पर सवाल कि अगर योगी के दावे सच हैं तो प्रदेश में अपराधिक घटनाएं क्यों बढ़ती जा रही हैं?

कोरोना से बचाव की नीति पर भी योगी सरकार केवल खानापूर्ति में लगी है।

भाजपा के राज में हालात ऐसे हैं कि पार्टी विधायक खुद बेबस हो गए हैं। संजय सिंह ने कहा कि विधायक अगर अपनी पीड़ा बताते हैं तो पार्टी नोटिस थमा देती है जैसा राधा मोहन दास अग्रवाल के साथ किया। भाजपा विधायक देव मणि दुबे ने ब्राह्मणों की हत्या पर योगी से सवाल किया।

संजय सिंह ने सरकार से पूछा कि लोकतंत्र में सांसद का कोई मुद्दा उठाना अपराध है क्या? सरकार से सवाल करने पर योगी कभी नमूना कहते हैं या फिर दूसरी पार्टियों की आड़ लेते हैं। संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा भाजपा की टीम बी बन चुकी है।

सांसद संजय सिंह ने योगी से प्रदेश में बढ़ते अपराध को रोकने की रणनीति पर सवाल करते हुए कहा कि प्रदेश की 24 करोड़ जनता के प्रति सरकार अपना कर्तव्यों का निर्वहन सुनिश्चित करे| ।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button