उत्तर प्रदेश में व्याप्त ‘बलात्कार’ का……… “दर्शनशास्त्र”

surya-pratap-singhसूर्य प्रताप सिंह आईएएस 

न अदावत है.. न बगावत… चिर अनन्त सा अँधियारा…. और उसमे खोता हुआ हमारा..तुम्हारा…. प्या..या..या…रा उत्त..उत्त…प्रदेश…
प्रदेश के कर्णधारों का ..नृशंसक बलात्कारी का बचाव..दर..बचाव ….और…बलात्कृता पर अपितृसत्तात्मक अनुशासन थोपने का अशोभनीय प्रयास …जारी है…

उत्त..प्रदेश में…बलात्कार…..हर दिन ..हर पल…हर छण..कहीं न कहीं…इधर….उधर…और जाने किधर-२ ..प्रतिस्पर्धा सी हो गई अब तो…..कौन कितना दर्द देगा…माँ बहिनों का…बलात्कार सिर्फ उनकी देह का नहीं…नारी का.. नारी के कोमल मन का…और उसकी सजीव आत्मा का… नित-प्रतिदिन हो रहा बलात्कार…इस उत्त…प्रदेश में !!!

आज उत्त.. प्रदेश के हालत पर मशूहर गजलकार दुष्यंनत कुमार के ये शब्द याद आते हैं…
‘राम जाने किस जगह होंगे कबूतर….इस इमारत में कोई गुम्बद नहीं है…’ उत्तरप्रदेश की सत्तारूढ़ इमारत में निर्बल …असहाय…के लिए संरक्षण…के लिए अब कोई .. गुम्बद नहीं बची है… बड़ी-२ बातें चाहे १०९० की करते हो..या… महिला थानों की…

यूनाइटेड नेशंस वर्ल्ड पापुलेशन फंड (यूएनएफपीए) और वाशिंगटन स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर रिसर्च ऑन वीमेन के अनुसार…… भारत में औरतों को लेकर आमतौर असम्मान की एक अहम वजह सदियों से आज़ाद महिलाओं को लेकर बनाई गई गलत..घृणित … धारणा है…कुछ पुरुषों..समाज के ठेकेदारों…राजनीतिज्ञों ………….. का दोहरा चरित्र है ..

अतीत की असुंदर धारणायें में गोता लगायें तो…….महाभारत की सबसे सशक्त नायिका द्रौपदी के नाम पर महाभारत में कुछ भी नहीं है….
कृष्ण, अर्जुन, द्रोणाचार्य तो अमर हैं… लेकिन द्रौपदी को ‘मध्ययुगीन मानसिकता’ वाले लोगों के बीच ‘पांच पतियों’ की अर्धांगिनी भर समझ कर त्रिस्कृत छोड़ दिया गया है….
साहित्य की बात करें तो भी द्रौपदी को समझने की कोशिशें उस तरह नहीं हुई हैं जिस तरह सीता, उर्मिला या मीरा पर काम किया गया है….. द्रौपदी के जन्म से जुड़े मिथक बाताते हैं कि वो एक बेहद बुद्धिमान और बौद्धिक महिला थीं………..आज भी कुछ सत्ताधारी..समाज के ठेकेदार…… महिला को ‘द्रोपती’ की तरह ‘दाब पर लगाने वाली कोडी’ ही समझते है ….

लखनऊ में १८ अगस्त को आयोजित एक कार्यक्रम में सत्तारूढ़ मुखि… ने कह दिया है कि …
“एक महिला का गैंगरेप कभी होता ही नहीं सकता।” …फिर कहा कि…. “एक व्यक्ति भले ही एक महिला का रेप कर सकता हो..पर… चार लोग नहीं…कर सकते|” ………अगले ही दिन १९ अगस्त को लखनऊ से सटे हरदोई में ही हैवानियत की हदें पार हो गयी … एक दलित नाबालिक के …मुंह में दुपट्टा ठूंसा गया था…बलात्कार के बाद ..उसका चेहरा चाकुओं से बुरी तरह गोदा गया … पहचान छुपाने के लिए उस बेबश की …आंखें भी निकाल ली गई… प्राइवेट पार्ट को भी चाकुओं से गोदा गया… और फिर उससे अगले दिन २० अगस्त, २०१५ को …. फिर एक बार कांप उठी मानवता… सत्ता की नाक के नीचे … लखनऊ में गैंगरेप के बाद युवती की नृशंस हत्या… 8 वीं की छात्रा के साथ…..बलात्कार ऐसा कि 40 मीटर तक खून बहकर चला गया….स्कूल परिसर में लगे नल, झाडिय़ों और स्कूल के चबूतरे तक पर हर तरफ खून ही खून बिखरा हुआ था….
किसी को क्या पता कि …. उक्त बयान का ताल्लुक इस दोनों घटनाओं से है या नहीं …परन्तु घटनाएँ बयां के तत्काल बाद हुईं ….. तो क्या कहें…

क्या बात है….. महानायक छत्रपति शिवाजी बनकर…….२१ अगस्त को महोबा जनपद की कुलपहाड़ तहसील स्थित सिविल जज जूनियर डिवीजन श्री अंकित गोयल ने अख़बार की खबर का स्व-सज्ञान लेते हुए तलवाना जारी कर दिया … महिलाओं को अशोभनीय रूप से उल्लिखित करने पर रोक संबंधी कानून की धारा तीन और चार, भारतीय दंड विधान की धारा 504 (माहौल खराब करने के मकसद से जानबूझकर अपमानित करना), धारा 505 (सार्वजनिक शरारत), 509 (महिलाओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना) और धारा 116 (उकसाना) के तहत समन जारी करते हुए उन्हें आगामी 16 सितंबर को तलब किया है… २२ अगस्त को माननीय जिला जज ने इस आदेश को स्थगित कर दिया…. होना भी क्या था …इस प्रशासनिक ..व्यवस्था में जंहा जंग लग चुका है …जो केवल दंड होता है गरीबों व मुफ्लिशों को…अमीर व प्रभावशाली हमेशा …बच निकलता है…कभी गवाह पलतटेहै …कभी गवाहों का मूल्य लगा दिया गया …जैसा शाहजहांपुर में जगेन्द्र सिंह के पुत्र के साथ हुआ ……प्रभावशाली वंहा भी बच निकला ….कानून कुछ नहीं कर पाता …अमीर व प्रभावशाली का

इस प्रदेश में ….
ये है चेहरा उस सत्तारुढ़ व्यवस्था का…. जो कहते है कि ……’बच्चो से गलती हो जाती है’ …..क्या फांसी चढ़ा दोगे बच्चों को .. यदि बलात्कार कर लिया तो क्या हुआ ……. लड़कें है, नादानी में रेप हो जाता है..’ एक महिला के साथ चार-२……… लोग कैसे बलात्कार कर सकते हैं ‘…..लोग ऐसी बातें क्यों करते है… सर जी….जैसे कोई विशेष….. प्राप्त ….. हो….. बलात्कार ..नारी सम्मान का क्रूर हनन है … नारी ही सदैव समाज की रीढ़ है… पुरुष नहीं … अर्थात नारियों का सम्मान पुरुषों का मूलभूत कर्तव्य है.. ….ऊपर से यह भी तेवर कि….”देश के दूसरे राज्यों की अपेक्षा यूपी में बलात्कार सबसे कम है…..”

अप्रैल २०१५ एक माह में यूपी में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले देश में सर्वाधिक रहे….मामलों की संख्या ६११० है…रोजाना ८ बलात्कार होते है …इस उत्त..प्रदेश में … सत्तारूढ़ मुखि… कहते है ….”देश के दूसरे राज्यों की अपेक्षा यूपी में सबसे कम यानी सिर्फ दो फीसदी ही रेप होते हैं।”…..

अधिकांश (८५%) अनदेखे बलात्कार के मामलों ..जिन की रिपोर्ट लिखी नहीं जाती(Unnoticed Rapes की कहानी ……… कुछ यू है …
“गरीब माँ करती है काम..सुबह से शाम…तब जुटा पाती है…दो वक्त की रोटी..कैसी पढ़ाई, कैसी लिखाई…तन ढकने को पूरे कपड़े तक नहीं…नोचती हैं गन्दी निगाहें…माँ रहती है परेशान.. डर लगता है बेटी अकेली है झोपड़ी में…कुछ अनहोना न हो जाए..और एक दिन हो जाता है,वही जिसका डर था..घुस आते हैं झोपड़ी मैं वहशी दरिंदे, करते हैं वलात्कार…मार डालते हैं पीट पीट कर,कोई नहीं सुनता उसका चीत्कार…कोई नहीं आता बचाने को….ख़बर छपती है अखबार में..एक दिन बस एक दिन…फ़िर दूसरी ख़बर….एक और दूसरी बेटी की…. बस यही चलता रहता है इस प्रदेश में ….”

उत्तर प्रदेश महिला अत्याचार के मामलों में लीडर की भूमिका में…..
महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घरेलू हिंसा में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है…
लोकसभा में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के बारे में बोलते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि अप्रैल 2015 से देश में महिलाओं पर घरेलू हिंसा से जुड़े 9700 से अधिक मामले दर्ज हुए| महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही घरेलू हिंसा में सबसे आगे उत्तर प्रदेश है। नेशनल कमीशन फॉर वीमेन के आंकड़ो के अनुसार जो मामले इस आंकड़े में शामिल किये गये हैं उनमें बलात्कार, घरेलू हिंसा, के मामले दर्ज हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मामले हैं। अकेले यूपी में महिलाओं के खिलाफ मामलों की संख्या 6110 है जबकि दिल्ली में 1179, हरियाणा में 504, राजस्थान में 447 और बिहार में 256 मामले दर्ज हैं।

लोग क्या कहते है ? ….
बीजेपी की शाज़िया इल्मी ने ट्वीट पर कहा, “ मुलायम सिंह यादव ने एक तरह से रेप को उकसाया ही है …क्या उन्होंने गैंगरेप के बारे में नहीं सुना? शोचनीय है.”
कांग्रेस नेता शोभा ओज़ा ने कहा, “ पहले भी उन्होंने ऐसा ही बयान दिया था….आज भी उन्होंने कहा कि गैंगरेप मुमकिन नहीं है. इस तरह के बयानों से बदमाशों को ये सब करने का बढ़ावा ही मिलता है. ”
ट्विटर पर ग़ुस्सा….

मेघा शर्मा ने लिखा है, “मुलायम रेप मामलों के विशेषज्ञ लगते हैं.”
श्रीनिवासलिखते हैं, “(मुलायमसिंह) एमपी बनने लायक नहीं और वो पीएम बनने का सपना देख रहे हैं, वाह री किस्मत!”
पत्रकार राहुल कंवल लिखते हैं, “मुलायम सिंह यादव सबसे बड़े नारी विरोधी हैं. ऐसे पुरुषवादियों को 21वीं सदी के भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करना चाहिए. शर्मनाक है!”
प्रमोद के टी कहते हैं, “मुलायम सिंह यादव को बलात्कारियों और उनकी मानसिकता पर शोध के लिए पीएचडी दी जानी चाहिए.”

कुछ शर्मनाक बलात्कारों की कहानी यूँ है …..
अगस्त २१,२०१५: लखनऊ। लखनऊ में युवती से रेप-हत्या, निर्वस्त्र शव सड़क पर फेंका…उत्तर प्रदेश की राजधानी जहां प्रदेश के मुखिया लड़कियों की सुरक्षा का दम भरते हैं, वहां शहर के बीचो-बीच 8वीं की छात्रा को अगवा करके रेप कर दिया गया। लखनऊ के निशातगंज स्थित कन्या स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं की छात्रा को कुछ युवकों ने अगवा कर लिया। किशोरी के साथ 4 से 5 युवकों ने रेप करके उसे लहुलुहान करके सड़क पर फेंक दिया। छात्रा को उस वक्त कार सवार युवकों ने अगवा किया, जिस वक्त वह स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। गौर करने वाली बात यह है कि इस घटना को जहां अंजाम दिया गया वहां से कुछ ही दूरी पर महानगर कोतवाली स्थित है।
अगस्त २०, २०१५: उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ से सटे हरदोई जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के फातियापुर इलाके में एक 13 साल की दलित लड़की के साथ रेप के बाद आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए उसकी आंखें निकल दी
अगस्त १९, २०१५ उत्तिर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे जानने के बाद आपके रौंगटे खड़े हो जायेंगे। जी हां चारबाग रेलवे स्टेरशन की छत पर एक युवती के साथ सामूहिक बलात्काआर किया गया और विरोध करने पर दांत से काटकर और चेहरे पर ब्लेटड मार कर उसे जख्मी कर दिया गया। लड़की जब बिल्कु ल अधमरी हो गई तो उसे पटना जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया गया।
जुलाई २८,२१०५ : लखनऊ में किशोरी का अपहरण कर बलात्कार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के माड़ियाव थानाक्षेत्र के गौरभीठ की नाबालिक लड़की को जबरन अगवा कर दबंगो ने किया दुष्कर्म किया। यह कल लगभग नौ बजे रात की बात है। पीड़ित परिवार के मुताबिक दो बाइक से आये चार लोगों ने अगवा किया था।पीड़ित की माँ ने जमील,चाँद बाबू,छोटू घोषी और एक अन्य पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप है। कल शाम से लापता युवती आज बरामद कर ली गई है। फिलहाल एक युवक पर अपहरण कर रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस प्रेम प्रसंग का मामला बता रही है।
जुलाई २०,२०१५: लखनऊ का ‘निर्भय कांड’ – लखनऊ के मोहनलालगंज बलात्कार काण्ड पीडिता के साथ हुए भयानक घटनाक्रम अमानवीय व्यवहार व् अतीत में उसके साथ घटित हुई घटनाओं के विषय में जानकर मन भारी हो गया, युवती का विवाह १९ वर्ष की आयु में हुआ था, युवती की दो संतानें है, आठ वर्षीय पुत्र व् १३ वर्षीय पुत्री, उसके पति की की दोनों किडनियां ख़राब ही चुकी थी, तो लड़की ने अपनी एक किडनी पति को दे दी थी, किन्तु उसके शरीर ने नई किडनी को अस्वीकार कर दिया और अंततः युवती के पति की म्रत्यु हो गयी, युवती के ससुराल वालो ने उससे सभी सम्बन्ध विच्छेद कर दिए थे, और वो पी.जी.आई में लैब असिस्टंट के पद पर कार्य कर अपना व् अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी
जुलाई १७, २०१५ शाहजहांपुर: यूपी के मंत्री पर गैंगरेप का आरोप, इंसाफ के लिए कोर्ट पहुंची पीड़िता पहले भी विवादों में रहे यूपी के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा पर अब एक महिला से गैंगरेप का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता के मुताबिक एक इंस्पेक्टर उसे अगवा कर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ले गया। यहां पहले मंत्री ने हवस का शिकार बनाया इसके बाद अपने तीन साथियों के हवाले कर दिया।
जुलाई ७, २०१५: बाराबंकी के दैनिक पत्रकार संतोष त्रिवेदी की मां से कोठी थाने के भीतर बलात्कार की कोशिश की गई। जब महिला ने विरोध किया तो बाराबंकी पुलिस ने उसे थाने में ही पेट्रोल डालकर जला दिया।
जून 16, 2014 पुलिस उपाधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले तीन महीने से किशोरी का यौन शोषण करने के मामले में सनी नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जून 4, 2014 06:48 PM IST उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के खुखुन्दू क्षेत्र में छह साल की एक बच्ची को हवस का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
मई 21, 2015 – बाराबंकी में एक किशोरी से तीन दिन तक गैंगरेप का मामला सामने आया है। किशोरीका आरोप है कि उसे … किशोरी के पिता की तहरीर पर अपहरण, रेप और देह व्यापार में ढकेलने के लिए मुकदमा दर्ज किया गया है।
मई 20, 2015 – बरेली। उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले के हरेवा गांव में दबंगों ने क्रूरता की सारी हदें लांघ दी। पांच दलित महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया गया। … आधे घंटे बाद महिलाओं कोबेरहमी से मारते हुए दबंग अपने घर ले आए और जानवरों को बांधने की जगह पर बैठा कर रखा गया
मई 18, 2015 – लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा स्थित आश्रयहीन डूडा कॉलोनी में रविवार देरशाम एक राजगीर के बंद कमरे में रखे बक्से में युवती की लाश मिली है। गला दबाकर हत्या के बाद शवबक्से में बंद करने के साथ उसमें नमक भर दिया था।
अप्रैल 8, 2015 – मुरादाबाद। रामपुर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स के साथ चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है। वारदात से पहले नर्स आरोपी इरशाद के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में बयान दर्ज करवाने कोतवाली जा रही थी।
बदायूं, 2 अप्रैल २०१५ उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक बार फिर दो बहनों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। बदांयूं के भोयास गांव क दो नाबालिक बहनों के साथ पांच लोगों ने बंदूक की नोक पर बलात्कार किया।
अक्टूबर 14, 2014 01:10 PM IST मुजफ्फरनगर जिले के बरियावाला गांव में कथित तौर पर एक युवक ने 16 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने आज बताया कि पीड़िता जब कल अपने घर में अकेली थी, तभी यह घटना हुई।
नवम्बर 19, 2013 लड़की अपनी सहेलियों के साथ दोपहर दो बजे समारोह स्थल पर पहुंच गई थी, लेकिन लैपटॉप बांटने के लिए राज्य के मंत्री अवधेश प्रसाद शाम सात बजे वहां पहुंचे और कार्यक्रम रात 10 खत्म हुआ।
मई 4, 2013 यूपी के फतेहपुर में नाबालिग से बलात्कार–आरोपी ने पीड़ित लड़की से गुटखा मंगाया था और जैसे ही वह गुटखा लेकर आई, आरोपी ने मौका देखकर लड़की से बलात्कार किया।
अप्रैल 21, 2013 बाराबंकी में आठ साल की बच्ची से रेप, लखनऊ के अस्पताल में भर्ती-घटना के समय बच्ची के परिवार के लोग खेत में काम करने गए हुए थे। पड़ोस में रहने वाले 24 साल के आरोपी ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला।
मार्च 5, 2013 उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले के रौनापार क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।गुरुवार मार्च 1, 2012 उत्तर प्रदेश के झांसी में एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बाद खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्वामी विवेकानन्द ने कहा था…
उठो मेरे शेरो, इस भ्रम को मिटा दो कि तुम निर्बल हो, तुम एक अमर आत्मा हो, स्वच्छंद जीव हो, धन्य हो, सनातन हो, तुम तत्व नहीं हो, ना ही शरीर हो, तत्व तुम्हारा सेवक है तुम तत्व के सेवक नहीं हो।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button