उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी बढ़त: सर्वे

bahumatलखनऊ। अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इसी चुनाव को लेकर एक टीवी चैनल ने एक सर्वे कराया है। इस सर्वे की माने तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में किसी को भी स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। समाजवादी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होगी मगर वह सत्ता से दूर ही रहेगी। मायावती और अखिलेश यादव के बीच काटे की टक्कर होगी मगर बसपा, सपा से पीछे ही होगी।

इस बीच बड़ी खबर यह है की भारतीय जनता पार्टी को 100 का आकडा पार कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह बीजेपी के लिए बड़ी कामयाबी होगी। वही कांग्रेस केवल 10 सीटों में ही सिमट सकती है। मुख्‍यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव और मायावती लोगों की पहली पसंद हैं। दोनों को 24-24 प्रतिशत लोग पसंद करते है। राजनाथ सिंह को सात फीसदी और योगी आदित्यनाथ को पांच फीसदी और मुलायम सिंह यादव को 4 फीसदी लोग मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं।

सर्वे के अनुसार मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे तो मायावती को दलितों का समर्थन मिलेगा। 55 फीसदी सवर्ण भाजपा को मतदान कर सकते है। समाजवादी पार्टी को 15 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को नौ फीसदी और कांग्रेस को पांच फीसदी लोग पसंद करते हैं।

क्षेत्रों की बात करें तो भाजपा पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आगे रहेगी। वहीं रोहिलखंड में सपा आगे रह सकती है। अवध में सपा और बसपा में काटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बुंदेलखंड के लोगों का झुकाव किसी एक पार्टी की और नहीं है।

बात की जाए साल 2012 की तो समाजवादी पार्टी को 228 सीटें मिली थीं। बहुजन समाज पार्टी को 80, भारतीय जनता पार्टी को 42, कांग्रेस को 29 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button