कपिल मिश्रा के बड़े खुलासे के बाद बौखलाई ‘आप’, इन्हें बताया ‘शिखंडी’

नई दिल्ली। पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कथित फर्जीवाड़े के आरोपों के कुछ देर बाद वरिष्ठ आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने पलटवार किया है। वरिष्ठ आप नेता संजय सिंह ने कहा कि कपिल मिश्रा भारतीय जनता पार्टी से मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा भाजपा की भाषा बोल रहे हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने एक कदम आगे बढ़कर दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा को शिखंडी तक कह दिया। आप नेता ने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार का एक ही मकसद है अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करो।

यह भी कहा संजय सिंह ने

-भाजपा की साजिश सामने आ गई है।

-कपिल मिश्रा के पूरे खेल के पीछे भाजपा की साजिश है।

-कपिल मिश्रा ने जो सवाल उठाए हैं वह भाजपा 2 साल से उठा रही है।

-पीएम ने विधानसभा चुनाव में काली रात का काला चंदा कहा था।

-केंद्र सरकार आप और केजरीवाल को परेशान करना बंद करे।

-3 साल से केंद्र में सरकार है। कुछ क्यों नही निकाल पाए, इसलिए कि हमने पूरा चंदा नियम से लिया है।

-आम आदमी पार्टी को खत्म काटने की भाजपा की ये साज़िश है।

-इसमें पूरी तरह भाजपा शामिल है।

-जो बात भाजपा कहती है वही कपिल मिश्रा बोल रहे हैं।

-जो कपिल मिश्रा बोलता है वही भाजपा कहती है।

राघव चड्ढा का कपिल मिश्रा पर हमला, कही ये बातें

-राघव चड्डा ने कहा कि जो आरोप प्रधान मंत्री ने लगाया था वही आरोप कपिल ने लगाए।

-कीर्ति आजाद ने अरुण जेटली पर 400 करोड़ के डीडीसीए घोटाले का आरोप लगाया है, लेकिन अरुण जेटली जी वित्त मंत्री के पद को सुशोभित कर रहे हैं।

-केंद्र ने अडानी की कंपनी के साथ मिलकर दाल का घोटाला किया।

– नोटबंदी में घोटाला हुआ है।

-भाजपा और केंद्र सरकार का एक ही मकसद है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को बदनाम करो।

-हाईकोर्ट ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस ने विदेश से चंदा लिया, कार्रवाई करो। लेकिन नियम ही बदल डाले।

-पिछले 10 साल से भाजपा और कांग्रेस ने अपने चंदे का विवरण ही नहीं दिया।

-जो नील कपिल मिश्रा के साथ था, वह भाजपा का कार्यकर्ता है।

-चेक दिखाया गया 35 35 करोड़ का। उसका कोई रिकॉर्ड नहीं। किसका चेक है। कहां से आया है।

-हमारी पार्टी से से लड़ना हो तो भाजपा वालों सामने आकर लड़ो। पीछे से वार मत करो।

-अरविंद केजरीवाल और AAP की ईमानदारी पर सवाल उठाने से आप का कुछ नही बिगड़ने वाला है।

वहीं, इससे पहले कपिल मिश्रा ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। वह केजरीवाल के खिलाफ हजारों पन्नों के साथ मीडिया के सामने आए। अनशन के पांचवें दिन कपिल मिश्रा ने कहा कि इनकी जानकारियों का अंदाजा कुछ लोगों को होगा। उन्होंने करोड़ों के लेन-देन के बारे में ब्योरा रखा।

उन्होंने बताया कि किस प्रकार फर्जी कंपनियों से लेन देन किया गया। कैसे सैकड़ों की संख्या में फर्जी कंपनियों से पार्टी को फंड दिया गया और पार्टी ने इसकी जानकारी चुनाव आयोग और आयकर विभाग से छिपाई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button