करोड़ों में खेल रहीं UP की ‘ईमानदार’ महिला IAS, जानिए कौन कितनी संपत्ति की मालकिन

लखनऊ। वे कामकाज के मामले में तेजतर्रार हैं, ईमानदार आइएएस के रूप में चर्चित भी हैं, सोशल मीडिया पर भी सेलिब्रेटी हैं….और संपत्ति भी कम नहीं हैं। यूपी की ऐसी कई महिला आइएएस करोड़ो में खेल रही हैं। इसमें कुछ संपत्तियां तो आइएएस बनने के बाद हासिल हुईं तो कुछ उससे पहले की पुश्तैनी हैं। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को उपलब्ध कराए गए ब्यौरे के मुताबिक इनकी अचल संपत्ति का हम विवरण दे रहे हैं। ध्यान दीजिएगा, यहां बात सिर्फ अचल संपत्ति के आंकड़ों की हो रही है।  चल संपत्ति कहीं ज्यादा है। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को  IMMOVABLE PROPERTY RETURN(IPR) के मुताबिक इन अफसरों की ओर से जो जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं, उनके आधार पर यह बात सामने आई है।

बी चंद्रकला  योगी सरकार की ओर से अफसरों को जब संपत्ति का विवरण  घोषित करने के लिए कहा गया तो कई अफसरों ने आइपीआर प्रारूप पर सूचनाएं दी। इसके मुताबिक  बी चंद्रकला की संपत्ति दो करोड़ से ज्यादा की ठहरती है।  2008 बैच की आइएएस बी चंद्रकला का मासिक ग्रेड वेतनमान 15600-39100 का है।  संपत्तियों की बात करें तो उनके पास आंध्र प्रदेश के अन्नपूर्णानगर में 45 लाख का फ्लैट है। उनकी बेटी कीर्ति चंद्रा के नाम पर 48 लाख का फ्लैट है। चंद्रकला के मुताबिक नातिन को यह फ्लैट नाना ने बतौर गिफ्ट दिया है। आंध्र प्रदेश के करीम नगर में 2.37 एकड़ कृषि योग्य जमीन है। लखऩऊ के सरोजनी नायडू मार्ग स्थित 2012 में अर्जित फ्लैट से बी चंद्रकला ने छह लाख रुपये सालाना आमदनी दर्शायी है। वहीं आंध्र प्रदेश के अन्नपूर्णनगर फ्लैट से  तीन लाख वार्षिक कमाई उन्होंने दिखाई है। यह एक जनवरी 2016 तक की अचल संपत्ति का ब्यौरा है। अब नए ब्यौरे के अनुसार बी. चंद्रकला की संपत्ति और बढ़ गई है। 

आइएएस दुर्गा शक्ति नागपाल अखिलेश सरकार में  रेत माफियाओं से मोर्चा लेने के बाद निलंबन पर सुर्खियों में आईं दुर्गा शक्ति नागपाल की संपत्ति भी कम नहीं है। 2010 बैच की तेजतर्रार आइएएस दुर्गा शक्तिनागपाल की संपत्ति करीब पांच करोड़ रुपये है। हालांकि विभागीय वेबसाइट पर एक साल पहले की सूचना ही दर्ज है। मगर हाल में जमा आइपीआर के मुताबिक उनकी संपत्ति पांच करोड़ है।  नोएडा में 35 लाख का फ्लैट है।

किंजल सिंह 2008 बैच की किंजल सिंह की संपत्ति भी दो करोड़ की है। किंजल सिंह के पास चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बाराबंकी,  गोरखपुर, लखनऊ और एमपी में प्रापर्टीज हैं।  किंजल सिंह का  भी ग्रेड वेतनमान 15600-39100 है।

नेहा शर्मा 

यूपी काडर की आइएएस नेहा शर्मा की संपत्ति ढाई करोड़ रुपये है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button