कांग्रेस ने किया था रामभक्तों को फंसाने का षडय़ंत्र – स्वतंत्र देव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सीबीआई कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि यह सत्य और मर्यादा की विजय है। इस निर्णय से स्पष्ट हो गया कि राम मंदिर मामले में की सुनवाई में बाधा डालने वाली कांग्रेस ने रामभक्तों को फंसाने का आपराधिक षडय़ंत्र रचा था।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राममंदिर निर्माण रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में रामसेतु तक को कांग्रेस ने काल्पनिक बताने का काम किया था। कोर्ट के फैसले से कांग्रेस के षडय़ंत्र का पर्दाफाश हो गया है। भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। उनके जन्म स्थान पर उनका भव्य मंदिर बने यह जन-जन की आकांक्षा थी। इसी आकांक्षा ने अभियान व आंदोलन का स्वरूप लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने निर्णय से सत्य के पक्ष को स्थापित किया। अब सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के निर्णय से यह स्पष्ट हो गया कि छह दिसंबर को जो हुआ वह स्वतरू स्फूर्त था। कांग्रेस ने जन आकांक्षाओं को साजिश बताने का कुचक्र रचा और जन नायकों व रामभक्तों को फंसाने का प्रयास किया। साजिशों व षडय़ंत्रों पर एक बार फिर से सत्य की जीत हुई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button