कांग्रेस हुई पानी-पानी…मंत्री ने किया अश्लील कांड..सामने आई सीडी !

%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1-1-1नई दिल्ली।  देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के लिए उसके नेता शर्मिंदगी का कारण बनते जा रहे हैं। उसके नेता लगातार ऐसे कांड कर रहे हैं जो पार्टी के लिए सर्मिंदगी का कारण बन रहे हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद से ही देश में पार्टी की हालत खराब चल रही है। राज्यों के चुनाव में भी पार्टी लगातार मात खा रही है। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा भी दिया है। ऐसे में जिन राज्यों पार्टी की सरकार बची है वहां पर भी नेताओं के कारण सोनिया गांधी से लेकर प्रदेश ईकाई तक को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। बात कर रहे हैं कर्नाटक की। जहां पर कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक के एक मंत्री अश्लील सीडी कांड में फंस गए हैं। जिसके कारण पूरी पार्टी को शर्मसार होना पड़ रहा है।

कर्नाटक के आबकारी मंत्री एच वाई मेती का नाम एक कथित अश्लील सीडी से जोड़ा जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके कारण पार्टी की प्रदेश इकाई को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। इस वीडियो में एच वाई मेती एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो देखने से साफ नहीं हो रहा है कि उसमें दिखने वाला शख्स एच वाई मेती ही है। इंडिया ट्रेंडिंग नाउ इस वीडियो की सत्यता को प्रमाणित नहीं करता है। कई समाचार चैनल भी इस वीडियो को प्रसारित कर चुके हैं। अश्लील वीडियो के सामने आने के बाद कर्नाटक सरकार में आबकारी मंत्री एच वाई मेती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 70 साल के मेती ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात करके इस्तीफा दिया।

एच वाई मेती के इस्तीफे को राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक ट्वीट के जरिए कहा है कि उन्होंने मंत्री एच वाई मेती के इस्तीफे को जल्द से जल्द स्वीकार कर लेने के लिए राज्यपाल वाजुभाई वाला से आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। हालांकि मेती ने खुद को निर्दोष बताया है। उन्होंने कहा कि अश्लील सीडी के जरिए उनकी छवि खराब करने की साजिश की जा रही है। एक बार फिर से बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में कांग्रेस नेता मेती एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। हालांकि वीडियो देखने से ये साफ नहीं हो रहा है कि उसमें मेती ही हैं। हम इस वीडियो की सत्यता प्रमाणित नहीं करते हैं।

ये पहली बार नहीं है जब कांग्रेस का कोई नेता इस तरह की अश्लील सीडी कांड में फंसा है। इस से पहले मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर एन पी दूबे भी इस तरह के कांड में फंस चुके हैं। एन पी दुबे का एक लड़की के साथ वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे थे। जो वीडियो सामने आया था उसमें साफ दिख रहा है कि कांग्रेसी नेता एक लड़की के साथ हैं। वो उसके साथ कुछ कर रहे हैं। कैमरा हाथ में लिए शख्स कमरे में दाखिल होता है। कैमरा देखते हुए एन पी दुबे के होश उड़ जाते हैं। वो फौरन लड़की को छोड़कर कमरे से बाहर निकल जाते हैं। फिलहाल अब एक बार फिर से कांग्रेसी नेताओं से कुछ कहते नहीं बन रहा है। कर्नाटक सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। लेकिन पार्टी तो शर्मसार हो ही गई है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button