केजरीवाल के आतंकवादियों से रिश्ते,पंजाब पुलिस की गिरफ्त में गुरदयाल का खुलासा

नई दिल्ली। अपने ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा के आरोपो से  दिल्ली के मुख्यमंन्त्री अरविंद केजरीवाल को अभी निजात नही मिली है।आरोपो पर  सफाई न  देने का अर्थ आरोपो को स्वीकार करना ही है। आरोपो से घिरे केजरीवाल अब एक ऐसे आरोप  में लिप्त हो गए है कि उन्हें देश द्रोही माने जाने में देर नही लगेगी। पंजाब भारतीय जनता पार्टी ने अारोप लगाया है कि दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पंजाब में सिख आतंकवादियों से राजनीतिक संबंध हैं। भाजपा के अनुसार पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीन आतंकवादियों में से एक ने स्वीकार किया है कि उसके केजरीवाल के साथ राजनीतिक संबंध हैं।

इधर दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर और प्रवक्ता तेजिन्दर सिंह बग्गा ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में गिरफ्तार किए गए तीन आंतकियों में से एक गुरदयाल ने पुलिस पूछताछ में केजरीवाल से राजनीतिक संबंध होने की बात कबूल की है। इससे अरविंद केजरीवाल के पंजाब में आतंकव‍ादियों से संबंध का खुलासा हो गया है।

उन्‍होंने कहा कि यह देश की सुरक्षा के लिए यह बेहद गंभीर मामला है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। पंजाब विधानसभा चुनाव के समय भी केजरीवाल पर एक आतंकवादी के घर में रुकने का आरोप लगा था। अब फिर से उन पर आतंकवादी से संबंध होने की बात सामने आई है, इसलिए मुख्यमंत्री को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

बग्गा ने कहा कि केजरीवाल ने राजनीति में शुरू से ही अलगाववाद को बढ़ावा दिया है। उन्होंने खालिस्तान की मांग का समर्थन करने वाले जरनैल सिंह को विधानसभा चुनाव लड़वाया। वहीं, 49 दिनों की आप सरकार ने राष्ट्रपति से खालिस्तानी आतंकी देवेंद्र पाल सिंह भुल्लर को रिहा करने की सिफारिश की थी।  पंजाब चुनाव में जरनैल सिंह भिंडरावाले की तस्वीर के साथ उनके पोस्टर पूरे पंजाब में देखे गए थे।

भारत द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर देश विरोधी बाते करके पाकिस्तानी मीडिया पर छाने वाले केजरीवाल पर आतंकवादियों से संबंध होने का शक पहले भी किया जा चुका था। अब देखना यह है कि देश का खुफिया तंत्र इस संबंध में क्या कार्यवाही करता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button