कौशांबी : हाइवे किनारे गूंजी किलकारी, बस स्टॉप पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा बच्चा को भेजा गया अस्पताल

कौशांबी : हाइवे किनारे गूंजी किलकारी, बस स्टॉप पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म, जच्चा बच्चा को भेजा गया अस्पताल

यूपी के कौशांबी में नेशनल हाइवे स्थित सैनी बस स्टॉप के बाहर एक गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। फतेहपुर जिले के विनोवा नगर से एक दम्पति बाइक से मिर्जापुर जा रहे थे। महिला अपने पति के साथ मिर्जापुर के अस्पताल में भर्ती अपनी बीमार मां को देखने जा रही थी।

  • दम्पति सैनी बस स्टॉप के पास पहुंचे।
  • युवक की पत्नी निशा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
  • जब तक पति कुछ समझ पाता महिला ने हाइवे किनारे ही होर्डिंग की आड़ लेकर एक बच्चे को जन्म दे दिया।
  • स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 नम्बर पर इसकी सूचना दी।
  • सूचना पर पहुंची डॉक्टरों की टीम ने जच्चा बच्चा को कड़ा सीएचसी ले गए।

यहां पर जच्चा बच्चा को भर्ती कर लिया गया।

  • फतेहपुर जनपद के विनोवा नगर निवासी विक्रम सिंह की सास बीमार है।
  • उसकी सास का मिर्जापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • आज वह अपनी पत्नी निशा देवी व बेटी के साथ बाइक से बीमार सास को देखने के लिए जा रहा था।
  • उसकी पत्नी गर्भवती थी।
  • सैनी बस स्टॉप के पास पहुंचते ही अचानक महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।
  • उसने अपने पति को बाइक रोकने का इशारा किया।
  • पति ने बस स्टॉप के पास बाइक रोक दी।
  • जब तक पति कुछ कर पाता महिला एक होर्डिंग आड़ लेकर बैठ गई और देखते ही देखते महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।
  • यहां नजारा देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई।
  • उन्होंने 108 एंबुलेंस को मामले की जानकारी दी।
  • थोड़ी ही देर बाद पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा बच्चा को सीएचसी कड़ा ले जाकर भर्ती कर दिया।
  • कड़ा सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि एक दंपति फतेहपुर से मिर्जापुर के लिए जा रहे थे।
  • सैनी बस स्टॉप के पास महिला को प्रसव पीड़ा हुई और महिला ने वहीं पर बच्चे को जन्म दिया।
  • सूचना के बाद एंबुलेंस कर्मी उसे सीएससी कड़ा लाए।
  • यहां पर दोनों का इलाज चल रहा है।
  • अब जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button