जब जीवा ने भोजपुरी में धोनी से पूछा- कैसन बा, माही ने दिया यह जवाब

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की लाडली जीवा भी उन्हीं की तरह सुपर टैलेंटेड है. कुछ दिनों पहले ही साक्षी सिंह धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह काफी मुश्किल एक्सरसाइज करती हुई नजर आ रही थीं. जीवा उस वीडियो में प्लैंक करती हुई नजर आ रही थी, जिसे करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं. अब महेंद्र सिंह धोनी ने जीवा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें जीवा दो भाषाएं बोलती हुई नजर आ रही हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने एक के बाद एक जीवा के दो वीडियो शेयर करते अपने फैन्स को खुश कर दिया है. पहले वीडियो में धोनी अपनी बिटिया रानी जीवा के लिए बग्स बन्नी (cartoon) बने हुए थे और गाजर खा रहे थे. वहीं, दूसरे वीडियो में धोनी ने जीवा का टैलेंट दिखाया है.

जीवा के साथ इस वीडियो में खुद महेंद्र सिंह धोनी भी हैं. इस वीडियो में जीवा दो अलग-अलग भाषाओं में धोनी से उनका हालचाल पूछती हैं और उन्हीं भाषाओं में वह जीवा को जवाब भी देते हैं. पहली भाषा भोजपुरी है. जीवा धोनी से पूछती है- कैसन बा. इसके जवाब में धोनी कहते हैं- ठीक बा.

इसके बाद जीवा तमिल में धोनी से पूछती हैं-  Hey Mahindra Singh Dhoni. Epdi irukeenga (महेंद्र सिंह धोनी, आप कैसे हैं). इसके जवाब में महेंद्र सिंह धोनी कहते हैं- nalla iruken (मैं ठीक हूं). फैन्स महेंद्र सिंह धोनी और जीवा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी को अपनी बिटिया जीवा के साथ ही समय गुजारना बेहद पसंद है. साल 2015 में 6 फरवरी को महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा का जन्म हुआ था, तब माही टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर थे. जिस वक्त साक्षी ने जीवा को जन्म दिया था. धोनी टीम मीटिंग में थे और अपना फोन नहीं देख रहे थे. तब साक्षी ने सुरेश रैना को मैसेज किया था और कहा था कि- माही पिता बन गए हैं, उनसे कहिए कि फोन उठाएं.

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button