जानें- निक जोनस ने कब किया था प्रियंका चोपड़ा को प्रपोज, आज से है खास कनेक्शन?

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी काफी खबरों में रहती है और खबरों में रहने की वजह है दोनों की आपस में कैमेस्ट्री। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस एक दूसरे के साथ काफी खुश रहते हैं। दोनों सोशल मीडिया से लेकर किसी भी पब्लिक प्लेस में एक दूसरे को अटेंशन देने का मौका नहीं छोड़ते हैं। इंस्टाग्राम पर भी दोनों अपनी पर्सनल फोटोज शेयर करते रहते हैं और अपनी लाइफ के बारे में अपने फैंस को बताते रहते हैं।

इसी बीच, प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ एक और फोटो शेयर की है, जिसमें निक जोनस, प्रियंका को किस करते नज़र आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो यूं ही नहीं, बल्कि खास मौके की वजह से शेयर की है। जी हां, वैसे आज दोनों में किसी का बर्थडे नहीं है और ना ही शादी की एनिवर्सरी। प्रियंका चोपड़ा ने यह फोटो इसलिए शेयर की है, क्योंकि आज उनकी दूसरी प्रपोजल एनिवर्सरी है। इसका मतलब है कि आज से दो महीने पहले ही निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था।

प्रियंका चोपड़ा ने इस मौके पर अपने पति के साथ फोटो शेयर की है। साथ ही इस फोटो के साथ एक्ट्रेस ने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। इसमें लिखा है- ‘मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी के लिए। 2 साल पहले इस दिन तुमने मुझसे शादी करने के लिए कहा था! मैं तब हैरान रह गई थी, लेकिन मैं उसके बाद से हर रोज हर वक्त हां कहती हूं। इस वक्त में आपने इस वीकेंड को इतना अविश्वसनीय रूप से यादगार बना दिया। हर समय मेरे बारे में सोचने के लिए धन्यवाद। मैं दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं! आई लव यू @nickjonas।’

वहीं, दो दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बर्थडे सेलिब्रेट किया है। प्रियंका के बर्थडे पर निक जोनस ने भी एक एक्ट्रेस के साथ एक फोटो शेयर करते हुए विश किया था और फोटो कैप्शन में प्यारा सा नोट लिखा था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button