जेएनयू में अय्याशीः लड़कों के हॉस्टल में मिलीं 13 लड़कियां, चल रही थी नशे की पार्टी

प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के हॉस्टल्स में अय्याशी का खुलासा हुआ है। यहां शराब और शबाब का दौर अक्सर चलता है। वार्डन की छापेमारी में इस गोरखधंधे का खुलासा  हो गया। लड़कों के हॉस्टल में कुल 13 लड़कियां मिलीं हैं। यह कार्रवाई पांच अक्टूबर की रात हुई थी। जब कुछ छात्रों ने बाहरी लोगों के हॉस्टल में घुसने की सूचना विवि प्रशासन को दी थी।

किस हॉस्टल में हुई कार्रवाई

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पेरियार और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में छापा मारा। तो यहां लड़कों के कमरों में लड़कियां मिलीं। वार्डन ने छात्र और छात्राओं के नाम की सूची बनाकर विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्रवाई के लिए भेज दी है।

ब्लू फिल्म से लाल हुआ जेएनयू

कैंपस से बाहर की भी थीं लड़कियां

विश्वद्यालय प्राक्टोरियल बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि तीन लड़कियां और दो लड़के बाहर के हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में किसी भी कोर्स में दाखिला नहीं लिया है। इससे साफ पता चलता है कि विश्वविद्यालय के मनबढ़ छात्र अय्याशी के लिए हास्टल में बाहरी लड़कियां बुलाते हैं।

लगेगा जुर्माना

विश्वविद्यालय प्रशासन संबंधित छात्रों पर अब अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की तैयारी में है। हास्टल से निष्कासन के साथ जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button