जौनपुर- पुलिस की बर्बरता का वीडियो आया सामने, महिलाओं और लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…

जौनपुर- पुलिस की बर्बरता का वीडियो आया सामने, महिलाओं और लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा...

Video police brutality surfaced women girls run beaten Jaunpur:- जौनपुर. पुलिस का बर्बरता का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें कुछ पुलिसवाले महिलाओं और लड़कियों को डंडे से दौड़ा-दौड़ा कर पीट रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Video police brutality surfaced women girls run beaten Jaunpur:-

जौनपुर

पुलिस की बर्बरता का वीडियो आया सामने।

पुलिस ने महिला और उसकी लड़कियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

घायल अवस्था मे महिला अपने लड़कियों के साथ पहुची एसपी आफिस।

पीड़ित ने पुलिस वालों पर पैसा मांगने का लगाया आरोप।

नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सितम सराय की घटना।

जौनपुर। जनपदीय पुलिस का एक और निंदनीय कृत सामने आया है। जनपद के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सितमसराय मे दुकान को बंद कराने को लेकर पुलिस द्वारा किशोरियो पर लाठी चार्ज किया गया।

इस घटना के बारे मे पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि सीतमसराय बाजार के गुतवन मार्ग पर स्थित सोनकर जाति के लोग बसे है, जो मुख्य मार्ग पर ही सूअर के मांस की अवैध बिक्री करते है।

आज साप्ताहिक लाकडाउन बन्दी एवं मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत शान्ति व्योस्था कायम रखने हेतू उन्हें पुलिस द्वारा सूअर मांस की बिक्री करने से मना किया गया तो कुछ विक्रेताओं द्वारा अपनी दुकान बंद कर ली गयी।

किन्तु गुड्डू सोनकर पुत्र राजा सोनकर व उसका परिवार की महिलाओं द्वारा दूकान बन्द करने से मना किया गया तथा पुलिस पर ईट, पत्थर, चाकू और डण्डे से हमलावर हो गये, जिसमें चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह, कास्टेबल उमेश यादव, होमगार्ड रामशंकर , होमगार्ड दयाराम को चोटे आयी। पुलिस द्वारा अपने बचाव में न्यूनतम बल प्रयोग कर गुड्डू सोनकर के परिवार के लोगों को हटाया गया।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से किया ट्वीट-

  • समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल जौनपुर पुलिस की बर्बरता का वीडियो ट्वीट किया है।
  • सपा ने डीजीपी को टैग करते हुए वीडियो की जांच और पुलिसवालों पर कार्यवाही की मांग की है।
  • समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि जौनपुर में यूपी पुलिस का शर्मसार कर देने वाला चेहरा सामने आया है।
  • जहां पुलिस ने महिला और उनकी बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
  • भाजपा राज में पुलिस का अपराधियों पर बस नहीं चलता।
  • लेकिन निर्दोष लोगों को पीटने में माहिर हैं।
  • जांच करा दोषी पुलिसकर्मियों पर हो कार्रवाई।

Video police brutality

#Jaunpur-, #police brutality, #women, #girls,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button