झांसी में 122 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, तीन की मौत…

122 new corona positive patients Jhansi :- झांसी. कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। झांसी में आज 122 नए कोरोना से संक्रमित मरीज मिले है। सभी मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा तीन मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

122 new corona positive patients Jhansi :-

झांसी जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने प्रेसनोट जारी करते हुए बताया कि आज जिले में 3226 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है। जिसमें 122 लोगों में संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 122 नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 3963 पहुंच गई है। जिसमें 802 केस एक्टिव हैं। वहीं दो मरीजों की मौत के बाद जिले में मरने वाले मरीजों की संख्या 95 हो गई है।

जिले में 2827 मरीजों की हालत में सुधार

  • इसके अलावा आज 53 लोगों की हालत में सुधार हुआ है।
  • अब तक जिले में 2827 मरीजों की हालत में सुधार हो चुका है।
  • हालत में सुधार होने पर सभी मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

मरने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा

  • झांसी में जहां मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।
  • तो वहीं भर्ती मरीजों की हालत में भी सुधार हो रहा है।
  • हालांकि मरने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा बना हुआ है।
  • जिसे देखते हुए हम सभी को संकल्प लेना होगा।
  • महामारी को हराने के लिए कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करना होगा।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button