तो इस वजह से अक्सर बिहार के कंटेस्टेंट्स ही सबसे ज्यादा बनते हैं शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के विजेता

टीवी का पॉपुलर क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अपने 11वें सीजन  में चल रहा है। हर सीजन की तरह इस सीजन को भी फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सीजन में अभी तक 7 करोड़ के सवाल पर कोई नहीं पहुंच पाया है। सोनी चैनल ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमें सनोज राज केबीसी में 15वें सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपये जीतते दिखायी दे रहे हैं।

सनोज राज

केबीसी के पिछले सीजन में सबसे पहले करोड़पति बने थे सनोज राज। सनोज राज बिहार के जहानाबाद जिले के निवासी हैं। उन्होंने 15 सवालों के सही जवाब दिए और 7 करोड़ के सवाल में क्विट कर 1 करोड़ जीते। सनोज राज एक सामान्य परिवार से आते हैं।

बबीता ताड़े

बबीता ताड़े महाराष्ट्र के औरंगाबाद की रहने वाली हैं, जिन्होंने 11वें सीजन में 1 करोड़ के सवाल का जवाब दिया। वो इस सीजन की दूसरी करोड़पति थीं। खास बात ये है कि ये कंटेस्टेंट एक स्कूल में बच्चों के लिए मीड डे मिल बनाने का काम करती हैं और उनकी सैलरी काफी कम थी।

गौतम झा

केबीसी 11 से तीसरे करोड़पति बनकर निकले गौतम झा दूसरे बिहारी बने। उनसे पहले बिहार के सनोज राज इस शो से करोड़पति बन चुके थे। गौतम झा आईएएस बनने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने शानदार खेलते हुए 1 करोड़ का पड़ाव पार किया था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button