थानाक्षेत्र पट्टी के मुजाही बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने व पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक – 07.08.2020 (थाना पट्टी़)

थानाक्षेत्र पट्टी के मुजाही बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने व पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार
भारी संख्या में असलहा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी बरामद

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में कल दिनांक 06.08.2020 को जनपद के थाना पट्टी पुलिस को थानाक्षेत्र पट्टी के मुजाही बाजार में फायरिंग कर दहशत फैलाने व पुलिस टीम पर फायर करने वाले अभियुक्तों में से 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 03 अदद राइफल 315 बोर, 01 अदद तमन्चा 315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस, 04 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद दो नाली बन्दूूक 12 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्कार्पियो गाडी बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. प्रमोद कुमार यादव पुत्र तीर्थराज यादव नि0 बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
02. राहुल यादव पुत्र पृथ्वीपाल यादव नि0 चांदा बाजार थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर।

वांछित/फरार अभियुक्तों का विवरणः-

01. सभापति यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव नि0 बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
02. सुभाष यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव नि0 बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
03. जीत लाल उर्फ पप्पू यादव पुत्र मुन्नर यादव नि0 रामकोला थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
04. शिवकुमार यादव पुत्र सुरेश यादव नि0 बिन्द थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
05. अजय यादव पुत्र हरिवंश यादव नि0 बनपुरवा थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
06. वीरेन्द्र सिंह यादव पुत्र रामफेर यादव नि0 दलापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
07. शोभनाथ यादव पुत्र रामफेर यादव नि0 दलापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
08. कपिल यादव पुत्र महादेव नि0 देवरखा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
09. विनोद गुप्ता उर्फ लल्लू पुत्र वीपतराम गुप्ता नि0 पूरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
10. कुलदीप जयसवाल पुत्र राधेश्याम नि0 पूरा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
11. अरबिन्द यादव उर्फ बब्लू पुत्र माताफेर यादव नि0 बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
12. आदित्य यादव पुत्र मुन्नर यादव नि0 बिन्द थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
13. विमलेश पुत्र रामलखन नि0 बिन्द थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
14. लवकेश शर्मा पुत्र रामजी शर्मा नि0 धरौली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
15. विजय बहादुर यादव पुत्र श्रीनाथ यादव नि0 बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
16. मुलायम यादव पुत्र अज्ञात नि0 सराय गुन्जा थाना बदलापुर जनपद जौनपुर।
17. राजमणि यादव पुत्र अज्ञात नि0 महुली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
18. विजय सरोज पुत्र अज्ञात नि0 लम्भुआ थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर।
19. ओम प्रकाश यादव पुत्र माताफेर नि0 बिन्द थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
20. अमित यादव पुत्र राम अभिलाष उर्फ पुदई नि0 बिन्द थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
21. सुभाष यादव पुत्र लालता प्रसाद नि0 बिन्द थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।
22. वीरेन्द्र यादव पुत्र अज्ञात नि0 देवरखा थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
23. मनीष यादव पुत्र अज्ञात नि0 बरचैली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
24. रंजीत यादव पुत्र अज्ञात नि0 महुली थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
25. अखिलेश यादव पुत्र अज्ञात नि0 पीथापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
26. गुड्डू यादव पुत्र अज्ञात नि0 भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़।
27. कुछ व्यक्ति नाम पता अज्ञात।

बरामदगीः-

01. 03 अदद रायफल 315 बोर।
02. 01 अदद तमन्चा 315 बोर।
03. 01 अदद दो नाली बन्दूक 12 बोर।
04. 04 अदद जिन्दा व 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
05. 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर।
06. 01 अदद स्कार्पियो गाडी नं0 यूपी 44 एए 1111 (घटना में प्रयुक्त)।

गिरफ्तारी का स्थानः- ग्राम भुसहर जाने वाले खडण्जा मार्ग पर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

दिनांक 03.08.2020 को वादी राजसिंह पुत्र दिलीप कुमार सिंह नि0 महरूपुर थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ द्वारा थाना पट्टी पर यह सूचना दी गयी कि आज शाम लगभग 05:00 बजे हरिशंकर यादव पुत्र स्व0 रामकरन यादव नि0 बिन्द थाना पट्टी आदि 04 व्यक्ति मुजाही बाजार में स्थित मेरी दुकान की दीवार पर वीरेन्द्र यादव के नाम का पोस्टर लगा रहे थे.

मैने पोस्टर लगाने से मना किया तो वे लोग मुझे व मेरे बड़े भाई रौनक सिंह को मारने-पीटने लगे, शोर गुल सुनकर आस-पास के लोगों के आने पर वे लोग गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुये चले गये। इस सूचना पर थाना पट्टी पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध एनसीआर नं0 250/20 धारा 323, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत दोनो पक्षों से 07 व्यक्तियों के विरूद्ध 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गई थी।

इसी प्रकरण को लेकर कल दिनांक 06.08.2020 को 10ः30 बजे रौनक सिंह उपरोक्त द्वारा पुलिस को दिलवाई गई कि सभापति यादव, यादव बिरादरी का पक्ष लेकर पार्टी बनाकर लगभग 25-30 की संख्या में जिसमें से काफी लोग असलहे से लैस होकर 04 गाडियों (01 काले रंग व 01 सफेद रंग की स्कार्पियो, 02 सफेद रंग की सफारी) से मुजाही बाजार में स्थित मेरे रिहायसी मकान पर आये और जान से मारने की नीयत से प्रार्थी के ऊपर फायर करते हुये भद्दी-भद्दी गालियां देते हुये दौडा लिये।

प्रार्थी अपनी जान बचाने के लिये घर में घुस गया तो उपरोक्त सभी लोग घर में घुसकर, घर में रखे कीमती सामान की तोड़फोड़ करते हुये मुझे ढूढने लगे, प्रार्थी छत से कूदकर पीछे की तरफ भागा। घर में प्रार्थी को न पाने पर उपरोक्त सभी लोग घर से बाहर निकल कर मेरे मिलने पर जान से मारने की धमकी देते हुये।

अपने-अपने हाथों में लिये असलहों से दहशत फैलाने की नीयत से फायर करते हुये भाग गये (इस सम्बन्ध में वादी रौनक सिंह की तहरीर पर मु0अ0स0 194/20 धारा 147, 148, 149, 307, 352, 452, 427, 286, 504, 506, 188, 269 भादवि, 7 सीएलए एक्ट व 51ए आपदा प्रबन्धन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया)।

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पट्टी मय पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी करते हुये अभियुक्तों का पीछा किया गया। पुलिस टीम ग्राम बिन्द पहुंची तो देखा गया कि विजय शंकर यादव के घर के पास 02 स्कार्पियो व 01 सफारी गाड़ी तथा सभापति यादव व 20-25 व्यक्ति बिना मास्क/सोशल डिस्टेंसिंग के खडे़ हैं जिनमें से काफी लोगों के पास असलहे हैं और वे पुनः मुजाही बाजार में अशान्ति फैलाने की बात कर रहे हैं.

जिन्हे पुलिस टीम द्वारा समझाते बुझाते हुये असलहे रखने व वहां भारी संख्या में इकट्ठा होने के सम्बन्ध में अनुमति पत्र दिखाने की बात कही गयी तो सभापति यादव व उसके साथी उग्र हो गये, इस पर सभापति यादव व उसके साथी अपने हाथ में लिये असलहे से जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर करते हुये वहां मौजूद तीनो गाडियों में बैठकर भागने लगे।

इस पर पुलिस टीम द्वारा अपना बचाव करते हुये उनका पीछा किया गया तो वे मुजाही होते हुये सैफाबाद की तरफ भागने लगे। ग्राम भुसहर जाने वाले खडण्जा मार्ग के पास पहुंचते-पहुंचते पुलिस टीम द्वारा एक सफेद रंग की स्कार्पियो नं0 यूपी 44 एए 1111 को ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया गया.

तो स्कार्पियो में बैठे 05 व्यक्ति गाड़ी रोककर नीचे उतरकर पुलिस टीम पर फायर करते हुये भागने का प्रयास किये। इस पर पुलिस टीम द्वारा सतर्कता बरतते हुये आवश्यक बल प्रयोग कर दो व्यक्तियों को पकड लिया गया तथा तीन व्यक्ति मौके से भाग निकले। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से उपरोक्त बरामदगी की गई। इस सम्बन्ध में थाना पट्टी पर क्रमशः मु0अ0सं0 195/20, 196/20, 197/20, 198/20, 199/20 व 200/20 पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ का विवरण-

गिरफ्तार अभियुक्त प्रमोद व राहुल ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 03.08.2020 को मुजाही में विजय शंकर यादव व रौनक सिंह आदि के बीच पोस्टर लगाने व फाड़ने की बात को लेकर मारपीट हुई थी जिसमें पुलिस द्वारा समझा बुझाकर मामला शान्त कराया गया था लेकिन सभापति यादव जिनकी पत्नी आसपुर देवसरा की ब्लाक प्रमुख हैं.

यादव व ठाकुर जाति के मध्य झगडे का राजनैतिक लाभ लेने व मामले को गरमाने के आशय से सभापति यादव व हम लोगों द्वारा आज मुजाही बाजार में रौनक सिंह के घर पर चढ़ कर जान से मारने की नीयत से असलहों से फायर किया गया जिससे वहां के यादव जाति के लोगों का ध्रुवीकरण व राजनैतिक लाभ लिया जा सके। इस घटना के बाद हम लोग भाग कर यहां आये थे कि आप लोगों द्वारा पकड लिये गये।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0स0 194/20 धारा 147, 148, 149, 307, 352, 452, 427, 286, 504, 506, 188, 269 भादवि, 7 सीएलए एक्ट व 51ए आपदा प्रबन्धन अधिनियम (वादी रौनक सिंह उपरोक्त)
2. मु0अ0स0 195/20 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 341, 353, 504, 506 भादवि, 7 सीएलए एक्ट, 51ए आपदा प्रबन्धन अधिनियम व 22 (1/2/3) महामारी अधिनियम।
3. मु0अ0सं0 196/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम प्रमोद यादव।
4. मु0अ0सं0 197/20 धारा 27, 29, 30 आम्र्स एक्ट बनाम राहुल यादव।
5. मु0अ0सं0 198/20 धारा 27, 29, 30 आम्र्स एक्ट बनाम वीरेन्द्र यादव।
6. मु0अ0सं0 199/20 धारा 27, 29, 30 आम्र्स एक्ट बनाम अरविन्द यादव।
7. मु0अ0सं0 200/20 धारा 27, 29, 30 आम्र्स एक्ट बनाम लवकेश।

सभापति यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद नि0 बिनैका थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ का आपराधिक इतिहास

क्र0सं0 मु0अ0 सं0 धारा थाना

1- 48/99 307/120 B IPC आसपुर देवसरा
2- 104/99 307 IPC आसपुर देवसरा
3- 30/2000 147/148/323/506 IPC आसपुर देवसरा
4- 40/2000 307/323/504/506/383 IPC व 3(10)SC/ST ACT आसपुर देवसरा
5- 41/2000 25 A ACT आसपुर देवसरा
6- 48/2000 307/323/504/506/383 IPC व 3(1) 10 SC/ST ACT आसपुर देवसरा
7- 8/2000 147/148/149/504/506/307 IPC व 2/3 गैंगेस्टर एक्ट आसपुर देवसरा
8- 24/2001 147/435/436/352/504 IPC आसपुर देवसरा
9- 118/2001 110 G CRPC आसपुर देवसरा
10- 199/2001 2/3 गुण्डा एक्ट आसपुर देवसरा
11- 34/2001 147/435/436/352/504 IPC आसपुर देवसरा
12- 129/2001 2/3 गुण्डा अधि0 आसपुर देवसरा
13- 71/01 147/323/504/506 IPC आसपुर देवसरा
14- 72/01 427/146 IPC आसपुर देवसरा
15- NIL/2002 147/148/149/302 IPC आसपुर देवसरा
16- 23/2002 325/504/506 IPC आसपुर देवसरा
17- 29/03 504/506 IPC आसपुर देवसरा
18- 30/03 2/3 गुण्डा एक्ट आसपुर देवसरा
19- 92/2003 394 IPC आसपुर देवसरा
20- 27/2003 323/504/506 IPC आसपुर देवसरा
21- 155/05 147/148/149/302/201/120B IPC आसपुर देवसरा
22- 193/05 110G CRPC आसपुर देवसरा
23- 204/05 147/323/504 IPC 130(2) लोक सम्पत्रि अधि0 आसपुर देवसरा
24- 121/05 147/148/149/504/506/307 IPC व 2/3 गैंगेस्टर एक्ट आसपुर देवसरा
25- 127/06 147/148/149/307/504/506 IPC आसपुर देवसरा
26- 37/07 110G CRPC सिंगरामऊ जौनपुर
27- 91/07 2/3 गुण्डा एक्ट सिंगरामऊ जौनपुर
28- 110/08 147/148/149/302/120B IPC सिंगरामऊ जौनपुर
29- 281/08 2/3 गैंगेस्टर एक्ट आसपुर देवसरा
30- 28/08 2/3 गैगस्टर एक्ट आसपुर देवसरा
31- 45/09 504/506/387 IPC आसपुर देवसरा
32- 302/10 147/148/149/151/152/188/171ख/171 ग /332/353/336 IPC आसपुर देवसरा
33- 361/10 2/3 गैंगेस्टर एक्ट आसपुर देवसरा
34- 303/10 147/148/149/336/332/353/341/504/506/168/171 (च)/34 IPCव 2/3 लो0 सम्पति आसपुर देवसरा
35- 150/11 147/323/342/325/326 IPC आसपुर देवसरा
36- 32/12 110G CRPC आसपुर देवसरा
37- 164/14 3(1) गुण्डाएक्ट आसपुर देवसरा
38- 166/14 447/427/511 IPC आसपुर देवसरा
39- 298/15 110G CRPC आसपुर देवसरा
40- 161/16 507 IPC आसपुर देवसरा
41- 194/16 419/420/467/468/471 IPC आसपुर देवसरा
42- 134/16 419/420/467/468/427/506 IPC आसपुर देवसरा
43- 240/17 147/148/149/353/504/506/324/307 IPC ,7 CLA ACT आसपुर देवसरा
44- 258/17 307 IPC आसपुर देवसरा
45- 259/17 147/504 IPC आसपुर देवसरा
46- 40/18 2/3 गैगस्टर एक्ट आसपुर देवसरा
47- 107/20 153A/505/507/188/269/270 IPC66D IT A. व51 आ.प्र.अ. आसपुर देवसरा
48- 109/20 188/269/270 IPC व 51 आ.प्र.अ आसपुर देवसरा
49- 122/20 188/269/270 IPC व 51 आ.प्र.अ आसपुर देवसरा
50- 220/20 505/503/504/500/501/153ए/295ए भादवि. 66 सू.प्र.अ. आसपुर देवसरा

पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र सिंह मय हमराह थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button