दिल्ली विधानसभा के मुख्य सचेतक दिलीप पांडेय को अभियान की कमान…

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ में प्रेसवार्ता कर एक बार फिर योगी सरकार पर जाति विशेष के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। श्री संजय सिंह ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से योगी सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया और गंभीर प्रश्न उठाए और उनका जवाब योगी सरकार से मांगा।

उत्तर प्रदेश में आज लोगों के मन में गुस्सा है, नाराजगी है कि यहां सिर्फ एक जाति विशेष की सरकार चल रही है, ठाकुरों की सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि योगी जी ठाकुरों के नेता हैं, ठाकुरों के लिए काम करना चाहते हैं तो करें, लेकिन अन्य जातियों को लोगों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए। यह लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई 24 करोड़ लोगों की सरकार है किसी एक जाति विशेष की नहीं।

ब्राह्मणों के ऊपर अन्याय और अत्याचार,मौर्य समाज, निषाद समाज, पटेल समाज, यादव समाज, कुर्मी समाज, वाल्मीकि समाज, यादव समाज, खटीक समाज, जाटव समाज, लोधी समाज और दूसरे समाज के लोगों के मन में गुस्सा है कि उत्तर प्रदेश में एक जाति विशेष की सरकार चल रही है।

उन्होंने कहा कि मेरे इस बयान को आज सभी वर्ग के लोग समर्थन दे रहे हैं। मुझे अलग-अलग समाज के लोगों का समर्थन मिला है, अलग अलग राजनीतिक दलों के लोगों का समर्थन मिला है। इसके साथ-साथ योगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के अंदर से भी मेरे बयान को समर्थन मिल रहा है।

मैंने योगी सरकार को सच का आईना दिखाया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक और मंत्री मेरे बयान से खुश हैं। भाजपा के सभी ब्राह्मण विधायकों ने योगी जी का विरोध किया है। विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के विधायक विधान सभा में कोई हंगामा ना कर दें, इस डर से योगी जी ने सभी ब्राह्मण विधायकों को फ़ोन करवा कर मनाने की कोशिश की है।

योगी जी, आप अपने विधायकों को तो मना लेंगे या उन्हें डरा देंगे, पर क्रोधित जनता का क्या करेंगे ? भाजपा के विधायक देवमणि दुबे ने सरकार से सवाल पूछा, उमेश द्विवेदी ने सवाल पूछा। ये भाजपा के नेता हैं। क्या योगी सरकार इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करा कर जेल भेजेगी।

मेरे ऊपर 09 एफआईआर दर्ज करा दी हैं। मेरे बयान से सारे समाज के लोग खुश हैं। उमेश द्विवेदी जो भाजपा के एमएलसी हैं उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों का जीवन बीमा होगा । यह मेरे आरोपों की पुष्टि है। इसका मतलब भारतीय जनता पार्टी के विधायक मानते हैं कि ब्राह्मणों का जीवन खतरे में है। इसलिए उनका जीवन बीमा होगा।

मुझे इटावा से भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री का फोन आया और उन्होंने कहा कि यहां किसी भी दफ्तर में चले जाइए। आप ठाकुर हैं तो काम होगा , अगर किसी और समाज के हैं तो काम नहीं होगा। आप की सरकार पर एक बड़ा सवाल है। योगी जी अपनी कार्यशैली में बदलाव करें 24 करोड़ उत्तर प्रदेश की जनता के लिए काम करें।

संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भी अपील की जिन्होंने मेहनत करके चुनाव में भाजपा को विजय दिलाई और योगी जी को मुख्यमंत्री बनाया। जिनके मन में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कार्यालयों में उनकी सुनवाई नहीं होती।

तहसीलदार, थानेदार नहीं सुनते। छोटे-छोटे कामों के लिए उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। ऐसे सभी भाजपा नेता, कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी परिवार में आइए, पार्टी से जुड़िए । हमारे साथ न्याय की लड़ाई में मेरा साथ दीजिए। उन्होंने सभी को भरोसा दिया कि सभी का आम आदमी पार्टी में सम्मान किया जाएगा। मिलकर अन्याय और जुर्म के खिलाफ लड़ेंगे। जो भाजपा के नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं उन सभी का आम आदमी पार्टी में स्वागत है ।

संजय सिंह ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है। लगभग 5000 केस प्रतिदिन उत्तर प्रदेश में आ रहे हैं । उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां 2 कैबिनेट मंत्रियों की जान जा चुकी है। योगी जी ने टीम इलेवन बनाई है।

उस टीम इलेवन में एक डॉक्टर नहीं, कोई एक्सपर्ट नहीं, महामारी से कैसे निपटा जाएगा। इसकी जानकारी नहीं टीम इलेवन क्रिकेट खेलने के लिए बनाई है या कोरोना से लड़ने के लिए? मुख्यमंत्री योगी जी की महत्वपूर्ण बैठक में उनके प्रमुख सचिव एसपी गोयल वीडियो गेम खेल खेल रहे थे। इससे पता चलता है कि कोरोना को लेकर योगी सरकार कितना चिंतित है।

उस टीम इलेवन में स्वास्थ्य मंत्री ही नहीं हैं।आज दिल्ली मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार का मॉडल दुनिया में आश्चर्य से देखा जा रहा है कि कैसे एक महामारी से अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली जैसे शक्तिशाली देश नहीं लड़ पाए, उस वैश्विक महामारी से एक पढ़ा-लिखा मुख्यमंत्री जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है, कैसे लड़कर जीत गया।

आज दिल्ली में 90% से ज्यादा रिकवरी रेट है। अरविंद केजरीवाल जी ने प्लाज्मा बैंक बनाया, होम आइसोलेशन का नियम लागू कराया, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर बेड जैसी तमाम सुविधाएं मुहैया कराई। इसकी बदौलत आज दिल्ली में 90% से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। एक तरफ योगी जी का मॉडल कोरोना से लड़ने में फेल साबित हुआ है, वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल का मॉडल कोरोना से लड़ने में पूरे देश में एक बड़ा उदाहरण बना हुआ है और दूसरे राज्य भी दिल्ली के मॉडल को स्वीकार कर रहे हैं।

इसी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा के मुख्य सचेतक, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त दिलीप पांडेय जी को प्रदेश में ऑक्सीमीटर कैंपेन चलाने का जिम्मा दिया है। घर-घर जाकर लोगों के ऑक्सीजन की जांच का जिम्मा दिया है इस अभियान का नाम “जन-जन ऑक्सीजन जांच अभियान होगा”। योगी सरकार पर कोई भरोसा नहीं है।

अब दिल्ली के मॉडल को उत्तर प्रदेश की जनता अपने हाथ में लेगी। दिलीप पांडेय जी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले हैं। विदेशों में बड़ी-बड़ी नौकरियां की। अन्ना आंदोलन से जुड़कर कर पार्टी के लिए लगातार काम करते रहे ।

दिलीप पांडे ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के मॉडल को लेकर प्रदेश के गांव गांव जाएंगे और जन जन ऑक्सीजन जांच अभियान शुरू करेगी। दिल्ली में लोगों के भरोसे की एक सरकार है। केजरीवाल सरकार ने देश का पहला प्लाज्मा बैंक बनाया।

दिल्ली की सरकार अपने नागरिकों को लेकर 100% संवेदनशील है। वहीं योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की जनता को मरने के लिए उसके हाल पर छोड़ दिया है। ऐसी स्थिति में उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी अपने कंधों पर लेने जा रही है।

उत्तर प्रदेश में एक लाख दस हजार गांव, 59000 पंचायतें हैं, 75 जिले हैं। इन तमाम स्थानों पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन ऑक्सीजन जांच अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान के तहत कार्यकर्ता घर-घर गांव गांव जाएंगे। प्रत्येक व्यक्ति का ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगे। ऑक्सीजन लेवल 95 से कम होगा तो कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button