दिल्ली : DCP महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने अमृता धवन को दिया ये जवाब

दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन ने पुलिस पर उनके कपड़े फाड़े जाने का आरोप लगाया था।  इस मामलें में DCP महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला (DCP Women Safety Vrinda Shukla ) ने दिया जवाब दिया है। वृंदा शुक्ला ने ट्वीट को री-ट्वीट कर DCP ने लिखा है कि मैं इस प्रदर्शन के दौरान वहां उपस्थित थी। महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात थीं। नोएडा पुलिस ने कोई अमर्यादित काम नहीं किया’है। महिला की मर्यादा के विरुद्ध काम नहीं किया’है।

आपको बता दें कि  दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन (Delhi Women’s Congress President Amrita Dhawan)ने बड़ा आरोप लगाया था । अमृता धवन आरोप लगाया था कि उनके साथ न सिर्फ धक्का मुक्की की गयी बल्कि पुलिस ने उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए।

ग्रेटर नोएडा पर रोका और फिर वापस दिल्ली भेज दिया गया था

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार  से मिलने जा रहे थे। यूपी पुलिस ने उन्हें ग्रेटर नोएडा पर रोका और फिर वापस दिल्ली भेज दिया गया था।

हाथरस के लिए निकले राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। धारा 144 का उलंघन करने के लिए राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा को हिरासत में लिया।। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। लाठीचार्ज के समय यूपी पुलिस ने राहुल गाँधी के साथ बदतमीज़ी भी की। जब धक्कामुक्की हुई तो राहुल गाँधी सड़क पर गिर भी गए। पुलिस ने राहुल गांधी से अभद्रता की। वहीँ राहुल गाँधी ने यह भी बयान दिया कि, पुलिस ने मुझको धक्का मारा।

नोएडा पुलिस की ओर से कहा गया कि हमने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को हिरासत में ले लिया गया है. इस दौरान राहुल गांधी की पुलिस अफसर से बहस भी हुई।

कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है

राहुल ने पूछा कि ये तो बताओ कौन-सी धारा पर गिरफ्तार कर रहे हो…मीडिया को समझाइए… मैं अकेला जाना चाह रहा हूं। अकेले जाने से धारा 144 का उल्लंघन नहीं होगा। कांग्रेस की ओर से आरोप लगाया गया है कि यूपी पुलिस के साथ धक्कामुक्की में राहुल गांधी गिर पड़े और पुलिस ने उनपर लाठियां मारी। बता दें कि नोएडा पुलिस का कहना है कि हाथरस प्रशासन की चिट्ठी है कि अगर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वहां आते हैं, तो कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button