नहीं रहें पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

Former Union Minister Raghuvansh Prasad Singh : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का आज रविवार को निधन हो गया। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उन्होंने आखिरी साँस ली। रघुवंश जी  गरीबों के हक़ की लड़ाई लड़ने वाले जमीनी नेता थे। उनके निधन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव समेत कई राज नेताओ ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

अखिलेश यादव ने ट्ववीट कर दी श्रद्धांजलि

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्ववीट में लिखा है कि  पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रघुवंश प्रसाद  के आज दिल्ली के एम्स में हुए निधन से देश ने ग़रीबों के लिए बुलंद आवाज़ से तर्क रखने वाले एक ज़मीनी और समर्पित नेता को खो दिया है

भावभीनी श्रद्धांजलि!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि वरिष्ठ राजनेता श्री रघुवंश प्रसाद जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले, सादगी की मिसाल श्री रघुवंश जी ने ग्राम्य विकास मंत्रालय में सराहनीय कार्य किया।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

  • आपको बता दे कि दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी।
  • उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी
  • जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्‍ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया।
  • उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है.
  • इसके पहले, आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था।
  • रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहरा दुख जताया है।
  • लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, ‘प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया?
  • मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है.
  • लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button