नाइजीरिया: मस्जिद में ब्लास्ट के बाद बचाने पहुंची भीड़ के बीच दूसरा धमाका, 42 मरे

nigriaअबुजा। नाइजीरिया की ईस्टर्न सिटी मैदुगुरी के पास एक मस्जिद में हुए दो सुसाइड अटैक में 42 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा गुरुवार शाम को हुआ। मारे गए सभी लोग शाम की नमाज के लिए इकट्ठे हुए थे। चश्मदीदों के मुताबिक, एक आतंकी मस्जिद में घुस गया और भीड़ के बीच में खुद को उड़ा लिया। इसमें मारे गए और घायल लोगों की मदद को आए लोगों के बीच दूसरे सुसाइड अटैकर ने ब्लास्ट कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लास्ट के बाद मस्जिद ढह गई और कई लोग घायल हो गए। इस हमले में नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।
क्या है बोको हरम?
बोको हरम नाइजीरिया स्थित इस्लामिक चरमपंथी ग्रुप है। ईस्टर्न नाइजीरिया इसका गढ़ माना जाता है। अबु बकर शेकू इसका सरगना है। इस ग्रुप को दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस सपोर्ट हासिल है। पश्चिमी शिक्षा को पाप का कारण मानने वाला यह आतंकी ग्रुप शरिया कानून के तहत इस्लामिक स्टेट स्थापित करना चाहता है। बोको हरम ईसाइयों और सरकारी ठिकानों पर घातक हमला करने के लिए जाना जाता है।
आतंकी हमलों में दस हजार मौतें
एक आंकड़े के मुताबिक, 2014 में बोको हरम के हमलों में करीब 10 हजार लोगों की मौत हो गई। बीते साल मार्च महीने में इस आतंकी ग्रुप ने 250 से ज्यादा स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से ही यह ग्रुप अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरों में है। बताया जाता है कि बोको हरम में सात से 10 हजार के करीब लड़ाके हैं। धीरे-धीरे यह अन्य अफ्रीकी देशों जैसे चाड, नाइजर और उत्तर कैमरून में अपनी जड़ें जमा चुका है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button