नेताओं से ज्यादा अफसरों पर भरोसा, कैसे पूरा होगा मोदी-शाह का मिशन

 ननेताओं को हटाकर 4 पूर्व अफसरों पर जताया भरोसा

राजेश श्रीवास्तव

लंबे इंतजार के बाद आखिर मोदी कैबिनेट का विस्तार हो ही गया। लेकिन, विस्तार से ज्यादा चर्चा नए मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारियों को लेकर हो रही है। रक्षा मंत्रालय से लेकर रेल मंत्रालय तक हर जगह बदलाव दिख रहा है। मोदी ने जिस 4 पी के फॉर्मूले को बदलाव का आधार बनाया था, उस बदलाव का असर कैबिनट में दिख भी रहा है।

मोदी ने अपने तीसरे कैबिनेट विस्तार में 4 पी के फॉर्मूले को सामने लाया था। मोदी ने जिस 4 पी का जिक्र किया है, वो हैं…पैशन, प्रोफिसिएंसी, प्रोफ़ेशनल एंड पॉलिटिकल एक्युमेन। यानी मंत्रियों के काम करने का जुनून, उनकी क्षमता, उनकी राजनीतिक समझ और प्रोफ़ेशनल तरीके अपना कर प्रगति की राह पर आगे चलने का जो मंत्र मोदी ने दिया है, उस मंत्र को ही सभी मंत्रियों को अपनाना होगा, वरना उन छह मंत्रियों की तरह बाहर का रास्ता देखना होगा जिन्हें कैबिनेट विस्तार के वक्त बाहर कर दिया गया है।

सबसे पहले उन नौ नए मंत्रियों पर नजर डालें तो इनमें दो मंत्री पूर्व आईएएस अधिकारी, एम मंत्री पूर्व आईपीएस अधिकारी और एक मंत्री विदेश सेवा का पूर्व अधिकारी है। इन चारों प्रोफ़ेशनल लोगों को बाकी लोगों पर तरजीह दे दी गई है। लेकिन, जिन लोगों की छुट्टी हुई है, वे सभी बीजेपी के नेता हैं।

ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या मोदी का अपने नेताओं पर भरोसा नहीं रहा जो 4 पी के फॉर्मूले पर खरा उतर सकें। क्या इससे यह संदेश नहीं जाएगा कि अपनी पार्टी के लोगों में वो क्षमता नहीं है जो मोदी की रफ्तार से कदमताल कर सरकार को बेहतर ढंग से चला सकें। ये चंद सवाल हैं जो जरूर पूछे जाएंगे। लेकिन, इन सवालों की फिक्र शायद प्रधानमंत्री मोदी को नहीं है। वरना, इस कदर रिटायर्ड नौकरशाहों पर भरोसा नहीं करते, उनमें भी दो तो इस वक्त किसी सदन के सदस्य भी नहीं हैं।

खैर इन बातों की परवाह मोदी को नहीं है, उन्हें विरोधियों के सवालों की फिक्र नहीं बस उन्हें परिणाम चाहिए। हर हाल में उन्हें बेहतर परिणाम चाहिए, इसीलिए आधार बनाया है 4 पी का। नए मंत्रियों में चारों नौकरशाहों को बड़ा विभाग भी दिया गया है। बिहार के आरा से सासंद पूर्व गृह सचिव आर के सिह को उर्ज़ा मंत्रालय का बड़ा जिम्मा सौंपा गया है। जबकि, डीडीए के चेयरमैन रह चुके केरल कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अल्फोंस कन्नकथन को स्वतंत्र प्रभार का पर्यटन राज्य मंत्री बनाया गया है।

अल्फोंस के पास आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में भी राज्य मंत्री का प्रभार रहेगा। इसके अलावा पूर्व आईएफएस अधिकारी हरदीप सिह पुरी को शहरी विकास और आवास मंत्रालय में स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर और बागपत से सासंद सत्यपाल सिह को मानव संसाधन विकास मंत्रालय के साथ-साथ जल संसाधन और गंगा सफाई विभाग में राज्य मंत्री के तौर पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इन नौ नए मंत्रियों के अलावा कैबिनेट में शामिल चार नए मंत्रियों पर सबकी नजर टिकी थीं। इन चार मंत्रियों में निर्मला सीतारमण ने बाजी मारी है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई है। इंदिरा के बाद निर्मला देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री हैं। सरकार के एजेंडे में गंगा सफाई का अभियान सबसे ऊपर था, लेकिन, उमा के मंत्री रहते इसमें कोई खास प्रगति देखने को नहीं मिला लिहाजा उनका मंत्रालय बदल दिया गया।

सरकार में बेहतर काम करने वाले भूतल परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी को उनके काम का ईनाम दिया गया है और अब उनके उपर गंगा सफाई की भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। मंत्रालय के बंटवारे से साफ है बदलाव बडा है और बड़े बदलाव की उम्मीद में ऐसा फ़ेरबदल किया गया है। 2०19 की लड़ाई से पहले किए गए इस बड़े बदलाव में काम को आधार बनाया गया है। हर बार कैबिनेट फ़ेरबदल के बाद विदेश दौरे पर रवाना हो जाते हैं पीएम मोदी रविवार को मोदी कैबिनेट का विस्तार हुआ।

कुल 13 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। मोदी कैबिनेट का ये तीसरा फ़ेदबदल था। इससे पहले नवंबर, 2०14 और जुलाई, 2०16 को कैबिनेट फ़ेरबदल हुआ था। शपथ ग्रहण के बाद पीएम मोदी चीन और म्यांमार दौरे पर रवाना हो गए। ऐसा पहली बार नहीं है कि पीएम मोदी कैबिनेट फ़ेरबदल के बाद विदेश गए हों। इससे पहले हुए दोनों कैबिनेट फ़ेरबदल के बाद भी वो विदेश दौरे पर गए थे। मोदी कैबिनेट में पहला फ़ेरबदल 9 नवंबर 2०14 को हुआ था।

इससे बाद भी पीएम मोदी 1० दिन के म्यांमार दौरे पर निकल गए थे। इसके बाद 5 जुलाई 2०16 को हुए दूसरे कैबिनेट फ़ेरबदल के बाद भी वो 4 अफ्रीकी देशों की यात्रा पर 6 दिन के लिए निकल गए थे और अब भी वो 5 दिन के चीन और म्यांमार की यात्रा पर निकल गए हैं। मोदी नोटबंदी 8 नवंबर 2०16 के बाद भी विदेश रवाना हो गए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button