पीपीई किट खरीद मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग दर्जनो प्रदर्शनकारी हिरासत मे लिए गए:-

पीपीई किट खरीद मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग दर्जनो प्रदर्शनकारी हिरासत मे लिए गए:-

  • कोरोना काल मे हुए पीपीई किट खरीद में घोटोले का आरोप लगा कर आज जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ो कार्यकर्ता विधान सभा के सामने प्रदर्शन करने पहुॅचे तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियो की घेराबन्दी कर ली।
  • सैकड़ो की संख्या मे विधान सभा के सामने पहुॅचे कांग्रेस कार्यकर्ता पीपीई किट की खरीद मे घोटाले की जॉच कर दोषियो को सख्त सजा दिए जाने की मांग पर अड़े रहे।
  • इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ता हटने को तैयार नही थे।

    पुलिस ने प्रदर्शनकारियो को विधान सभा के सामने से हटाने के लिए हलका बल प्रयोग किया इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। पीपीई किट खरीद मे मे घोटाले का आरोप लगा कर जॉच की मांग कर रहे कांग्रेस कुछ कार्यकर्ता विरोध स्वरूप पीपीई किट पहन कर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओ का नेतृत्व काग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ,नगर अध्यक्ष और कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन कर रहे थे। हाथो मे सरकार विरोधी नारे लिखी हुई तख्ख्तियां और काले झंण्डे लेकर विधान सभा के सामने पहुॅचे कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया जिसमे कई कार्यकर्ताओ को चोटे भी आई है।

    सरकार पर दमनकारी राजनीति का आरोप लगाया:-

  • आक्रोशित प्रर्दशनकारियो को पुलिस ने समझााने का प्रयास किया लेकिन जब प्रदर्शनकारी नही माने तो पुलिस ने उन्हे काबू मे करने के लिए हलका बल प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
  • पीपीई किट मे हुए बड़े घोटाले का आरोप लगा कर प्रर्दशन कर रहे उग्र कांग्रेसी कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे भी लगा रहे थे।
  • इस दौरान प्रदर्शन मे शामिल लखनऊ नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चौहान ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार हो दोनो ही सरकारे पूरी तरह से दमकारी नीति के तहत काम कर रही है।
  • उन्होंने कहा कि लोकंतंत्र मे अब तो देश की जनता को संवैधानिक अधिकार के तहत प्रदर्शन करने का अधिकार भी जैसे नही रहा उन्होने कहा कि सरकारे चाहे जितनी भी ज्यादती कर ले लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता खामोश नही बैठेंगे।
  • उन्होने कहा कि हम देश के लिए लाठी भी खाने को तैयार है जेल भी जाने को तैयार है.
  • आज प्रदर्शन के दौरान हम लोग शांतिपूर्ण  तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने हम लोगो पर लाठी चार्ज किया, लाठी चार्ज मे मुझे और अन्य कार्यकर्ताओ को चोटे भी आई है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button