प्रियंका चोपड़ा के एक्स-सेक्रेटरी ने उनके दिवंगत पिता पर निशाना साधा
एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा अपने एक्स सेक्रेटरी प्रकाश जाजू की वजह से निगेटिव चर्चा में हैं। प्रकाश ने ट्विटर के जरिए केवल प्रियंका पर ही नहीं, बल्कि उनके दिवंगत पिता पर भी निशाना साधा है। प्रकाश ने प्रियंका के खिलाफ कई विवादित ट्वीट्स किए हैं।
गौरतलब है कि कुछ अश्लील और धमकी भरे मेसेज भेजने के आरोप में प्रियंका के परिवार वालों ने न सिर्फ उन्हें नौकरी से निकाल दिया था, बल्कि उन्हें जेल की सजा भी हुई। अब प्रकाश ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जिन मेसेज के चलते उन्हें जेल तक जाना पड़ा, वे मेसेज प्रियंका के पापा ने खुद उनके फोन में डाले थे। प्रकाश ने ऐसे कई विवादित ट्वीट्स किए हैं, जिसमें उन्होंने प्रियंका के खिलाफ काफी कुछ कह डाला है।
प्रकाश ने प्रियंका के लुक पर भी कटाक्ष किया है और लिखा, ‘नाक की सर्जरी कराने के बाद वह दो दिनों में 5 फिल्मों से निकाली गई। उन्होंने अपना बैग पैक कर लिया था और लगभग यहां से जाने वाली थी।’ प्रकाश ने अपने एक ट्वीट में प्रियंका की पर्सनल लाइफ को पब्लिकली उछालते हुए लिखा है कि उनका संबंध किसी शादीशुदा ऐक्टर के साथ रहा है।
जाजू ने प्रियंका के राज खोलते हुए यह भी कहा, ‘मेरे पास प्रियंका चोपड़ा द्वारा अक्षय को भेजे गए हजारों एसएमएस की सीडी है।अक्षय ने एक भी एसएमएस का जवाब नहीं दिया है और सारे एक तरफा मेसेज हैं। यदि मैं इसे सबके सामने ले आऊं तो ‘भूचाल’ आ जाएगा।’
प्रकाश ने प्रियंका की यह तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘प्रियंका चोपड़ा साल 2001 में ऐसी दिखती थी। कितना मुश्किल हुआ होगा, इसको इतनी बड़ी-बड़ी फिल्म दिलवाना।’
ट्विटर पर प्रियंका का मजाक उड़ाते हुए जाजू ने यह भी लिखा है, ‘4 साल मेहनत करके कमीशन मिला सिर्फ 20 लाख, लेकिन जैसे ही 20 लाख प्रति महीने मिलने का टाइम आया तो झगड़ा कर लिया।’
यहां बता दें कि जेल से निकलने के बाद प्रकाश प्रियंका के एक्स बॉयफ्रेंड असीम मर्चेंट के साथ एक फिल्म बनाने की तैयारी में थे, जो वास्तव में प्रकाश की बायोपिक बताई जा रही थी। इसके बाद प्रियंका ने असीम को एक लीगल नोटिस भिजवाकर इसपर रोक लगवा दी थी, क्योंकि इस फिल्म में उन्हें गलत तरीके से दिखाए जाने की काफी संभावना थी।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]