प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की बेहद रोमांटिक फोटो, फैंस ने किये ऐसे कमेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने खास पलों को फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी अपनी इस फेवरेट एक्ट्रेस की पोस्ट को खूब प्यार देते हैं।

प्रियंका अक्सर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को टैग कर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया और लिखा-‘मेरे साथ हमेशा रहने वाले शख्स. आपके लिए बहुत आभारी हूं।’तस्वीर में निक और प्रियंका एक कार में हैं। प्रियंका निक के कंधे पर सिर पर रखकर बैठी हैं और दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़े हैं।

प्रियंका के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने प्रियंका और निक की जोड़ी की तारीफ की है और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। प्रियंका इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ लाइफ के जुड़ी नियमित अपडेट शेयर करती रहती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button