बधाई! 35 साल बाद महिला टीम ने किया क्वॉलिफाइ
नई दिल्ली। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर भारत के लिए बेहद खुशी की खबर आई है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलिंपिक के लिए क्वॉलिफाइ कर लिया है।इतिहास में यह दूसरा मौका है जब भारतीय महिला टीम ओलिंपिक में शामिल होगी।
जुलाई में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही थी। लेकिन फाइनल में नीदरलैंड्स और इंग्लैंड के यूरो हॉकी चैंपियनशिप्स के फाइनल में पहुंचने का फायदा भी उसे मिला और उसे ओलिंपिक में जगह मिल गई। इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम ने 1980 का मॉस्को ओलिंपिक खेला था और चौथा स्थान हासिल किया था।
भारत को ओलिंपिक में पहुंचने के लिए यूरो हॉकी चैंपियनशिप्स के फाइनल मुकाबले का इंतजार था। भारत के क्वॉलिफिकेशन के लिए जरूरी था कि पहले से क्वॉलिफाइ कर चुकीं दो टीमें ही फाइनल में पहुंचें। स्पेन और इंग्लैंड के बीच होने वाला सेमीफाइनल भारतीय टीम के लिए यह खुशी लेकर आया। उधर इंग्लैंड ने स्पेन को हराया, इधर भारतीय फैन्स में खुशी की लहर दौड़ गई। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा ने भारतीय टीम को अपने फेसबुक पेज पर बधाई दी है।
देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट
हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :
कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:
हमें ईमेल करें : [email protected]