बरेली : सपा प्रमुख अखिलेश यादव से प्रभावित होकर बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी समाजवादी पार्टी की लेंगी सदस्यता… 

बरेली : सपा प्रमुख अखिलेश यादव से प्रभावित होकर बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी समाजवादी पार्टी की लेंगी सदस्यता…

प्रेम विवाह करके सुर्खियों में आई बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बड़ी बेटी साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी से जुड़ने जा रही है। साक्षी के इस फैसले से बरेली की राजनीतिक पार्टियो में हड़कंप मच गया है। साक्षी मिश्रा और अजितेश ने समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के लिए सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को पत्र लिखकर समय मांगा है। और सपा के साथ जुड़कर सोशल वर्किंग करना चाह रही है।

वह यह सोशल वर्किंग कही और से नही बल्कि अपने पिता पप्पू भरतौल के विधानसभा क्षेत्र विथरी चैनपुर से करना चाह रही है। साक्षी मिश्रा ने अपने पिता को राजनीति गुरु बताया है। वह शादी से पहले ही अपने पिता के लक्ष्य कदम पर चलना चाहती थी। मगर अजितेश के साथ प्रेम विवाह कर उनका कैरियर बदल गया लेकिन अब वह दुबारा राजनीति में सक्रिय होने चाहती है। जिसके लिए उन्होंने अखलेश यादव युवा नेता और समाजवादी पार्टी के मुखिया पर भरोसा जताया है।

साक्षी मिश्रा ने कहा कि वह बीजेपी के कार्यो से संतुष्ट नही है:-

प्रदेश में विकास कार्य सिर्फ अखिलेश यादव ने कराया है। साक्षी ने कहा है उसके पिता लगातार अपने क्षेत्र के लोगो में दिलो जान से लगे रहते है। आधी रात की भी वह अपने लोगो के साथ है। वही साक्षी मिश्रा ने कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी उन पर भरोसा करते हुए टिकट देगी तो वह उस पर चुनाव लड़ेंगी फिलहाल साक्षी मिश्रा सिर्फ समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर सोशल वर्किंग करना चाहती है।

साक्षी मिश्रा ने प्रेम विवाह के बाद अपने पिता के खिलाफ जमकर जंग लड़ी थी, और घर से भागकर अपने पिता के खिलाफ जमकर मीडिया में बयान बाजी की थी। वही साक्षी के सामाजवादी पार्टी से जुड़ने के बाद एक बार फिर अपने पिता के खिलाफ खड़े होने के कयास बरेली के सोशल मीडिया में घूमने लगा है। उसके इस राजनीतिक सफर में उसका पति अजितेश भी कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ खड़ा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button