बलात्कारी कांग्रेस विधायक के विरुद्ध चार्जशीट दायर, केरल में 51 वर्षीय महिला से बलात्कार

केरल। केरल में 51 वर्षीय एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार मामले में कांग्रेस विधायक के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार  पहली बार विधायक बने एम. विंसेंट को बलात्कार, महिला को धमकी भरे फोन करने और उसे आत्महत्या की खातिर उकसाने के आरोपों में जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक हजार से अधिक पन्ने का आरोपपत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष नेयट्टीनकारा के पुलिस उपाधीक्षक ने दायर की।

अदालत ने विंसेंट को 15 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है जब उन्हें आरोप पढ़कर सुनाए जाएंगे। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाए थे कि कांग्रेस विधायक ने उससे दो बार बलात्कार किया था। उसने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया था। विधायक के खिलाफ कथित तौर पर बलात्कार करने, पीछा करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला 22 जुलाई को दर्ज किया गया था।

बहरहाल मामले में जमानत पर चल रहे विंसेंट ने कहा कि उनके खिलाफ आरोप ”निराधार हैं और ”राजनीति से प्रेरित हैं। घटना का पता 19 जुलाई को चला जब महिला ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। इसके बाद उसके पति ने विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाए थे कि वह महिला को लगातार फोन करते थे और उसका उत्पीड़न करते थे।

पुलिस ने कहा था कि कोवलम के विधायक ने महिला को कथित तौर पर 900 से अधिक फोन किए थे। महिला ने मजिस्ट्रेट और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए विधायक के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगाए थे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button