बलिया- जमीनी विवाद में बीजेपी के पूर्व सांसद के पौत्र को मारी गई गोली, प्रशासन में मचा हड़ंकप…

बलिया- जमीनी विवाद में बीजेपी के पूर्व सांसद के पौत्र को मारी गई गोली, प्रशासन में मचा हड़ंकप...

Shot grandson former BJP MP Bharat Singh ground dispute Ballia:- बलिया- भाजपा नेता पूर्व सांसद भरत सिंह के पौत्र को बैरिया में जमीन विवाद में गोली मारी गयी। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Shot grandson former BJP MP Bharat Singh ground dispute Ballia:-

बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र के नेका राय टोला गांव के पास जमीनी विवाद में चली गोली से पूर्व सांसद भरत सिंह के पौत्र प्रियांशु (16 वर्ष) पुत्र लाल विक्रम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

प्रशासन में हड़कम्प मच गया

शनिवार को सांसद के भतीजे बबलू सिंह विवादित जमीन की सफाई करवा रहे थे, उसी समय नेका टोला गांव के दूसरे से पक्ष से विवाद हो गया। इस दौरान झड़प बढ़ने पर बंदूक निकल और इस दौरान चली गोली प्रियांशु के बांह पर जा लगी। घटना की खबर लगते ही प्रशासन में हड़कम्प मच गया।

तनाव के कारण कई थानों की फोर्स तैनात

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां स्थिति गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर भारी तनाव के कारण कई थानों की फोर्स व उच्चाधिकारी पहुंच गए। पुलिस विवाद के मामले की जांच कर आवश्‍यक कार्रवाई में जुट गई है।

ग्रामीणों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 31 पर चक्का जाम किया

  • ग्रामीणों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 31 पर चक्का जाम कर दिया।
  • सीओ इंद्रेश कुमार सिंह, एसएचओ संजय त्रिपाठी ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
  • पुलिस ने चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया।
  • हिरासत में लिए गए लोगों के साथ थाने में वीआइपी ट्रीटमेंट मिलने की सूचना पर भड़के ग्रामीण।
  • नाराज ग्रामीणों ने दोबारा एनएच जाम कर दिया।
  • सीओ और एसएचओ ने वीडियो कॉल के माध्यम से लोगों को दिखाया।
  • कि सभी आरोपितों को हवालात में बंद किया गया है,
  • तब जाकर चक्का जाम समाप्त हुआ।
  • एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्जा।
  • साथ ही, बलवा, शस्त्र अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

#Ballia, #ground dispute, #former BJP MP

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button