बलिया जा रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रायबरेली पुलिस ने रोका

Ajay Kumar Lallu going to Ballia stopped by police: बलिया का रुख कर रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को सलोन में रायबरेली पुलिस ने रोका ।

  • कांग्रेस का प्रदेश सरकार पर लगातार हमलों का रुख और तीव्र होता दिख रहा है।
  • पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए इस मसले पर सरकार को घेरा है।
  • साथ ही प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी बलिया जाने के लिए आज निकले थे
  • पर रायबरेली – प्रतापगढ़ की सीमा के नज़दीक सलोन के टोल प्लाजा पर पुलिस ने उनको रोक लिया।
  • फिलहाल उन्हें आगे जाने की इजाजत नही दी जा रही है।

Ajay Kumar Lallu going to Ballia stopped by police

  • मंगलवार को लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रायबरेली के रास्ते बलिया रवाना हो रहे थे।
  • इसी बीच शहर मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर सलोन टोल प्लाजा के नज़दीक रोका।
  • जानकारी के मुताबिक अजय कुमार लल्लू को आगे बढ़ने से रोकते हुए सलोन पुलिस ने फिलहाल उन्हें अपनी कस्टडी में रखा हुआ है।
  • वही जिले भर के कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने की खबर पाकर सलोन का रुख कर चुके है।
  • पुलिस ने भी मामले को तूल पकड़ते देख सुरक्षा के चाक चौबंद बंदोबस्त कर लिए है जिससे कि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो सके।
  • इस दौरान लल्लू की मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से कहा सुनी भी हुई।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button