बलिया : पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित समेत 3 गिरफ्तार..

बलिया : पत्रकार रतन सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपित समेत 3 गिरफ्तार..

accused in the journalist Ratan Singh case : बलिया में पुलिस ने पत्रकार रतन सिंह की हत्याकांड के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

  • फेफना थाना में एसओजी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।
  • पुलिस ने मुख्य आरोपित हीरा सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • इस हत्याकांड में पुलिस ने आरोपित प्रधान प्रतिनिधि झाबर सिंह की पिस्टल की लाइसेंस रद
  • करने की रिपोर्ट भी प्रशासन को भेज दी है।

accused in the journalist Ratan Singh case

  • पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपित हीरा सिंह, अनिल सिंह व उदय सिंह को गिरफ्तार किया है।
  • इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही 6 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।
  • घटना के बाद पत्रकार रतन सिंह के पिता ने दस लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।
  • रतन सिंह को गोली मारने के मुख्य आरोपित हीरा सिंह को पुलिस ने आज सुबह ही गिरफ्तार कर लिया।
  • फेफना थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर रतन सिंह को प्रधान के घर में बदमाशों ने गोली मारी थी।
  • इस हत्याकांड के दस में से छह आरोपितों को पुलिस ने दो दिन में ही पकड़ लिया था।
  • इसके बाद मुख्य आरोपित की तलाश में पुलिस टीम ने बिहार प्रांत के बक्सर में भी बदमाशों के संभावित ठिकानों पर काफी छापेमारी की।
  • पुलिस ने आज हीरा सिंह को तो पकड़ लिया, लेकिन अभी असलहे की बरामदगी बाकी है।

रतन सिंह हत्याकांड में सभी आरोपियों पर एनएसए और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी

  • आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
  • इनमें से 5 आरोपियों की पुरानी केस हिस्ट्री भी है जिसे खंगाला जाएगी।
  • आजमगढ़ डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे ने गुरुवार को एलान किया था कि फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये के इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार रुपये की जाएगी। पत्रकार हत्याकांड के सभी आरोपियों पर न सिर्फ रासुका लगाया जाएगा बल्कि गैंगस्टर ऐक्ट की धारा 14 (1) के तहत संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।आपको बता दें, बलिया में पत्रकार रतन सिंह की 24 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
  • #accused #journalist #Ratan Singh case 
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button