बारिश: मुंबई में अब ‘मैनहोल’ बने खतरा, नामी डॉक्टर लापता

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश के चलते अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। शहर की सड़कें बारिश के पानी से लबालब भरी हुई हैं और खुले मैनहोल लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस बीच शहर के नामी डॉक्टर दीपक अमरापुर्कर के लापता होने की खबर मिली है। वह मंगलवार की शाम 6:45 बजे से लापता बताए जा रहे हैं। सीनियर डॉक्टर को आखिरी बार बॉम्बे हॉस्पिटल से लौटते वक्त देखा गया था। इस बीच पुलिस ने उनके लापता होने का केस दर्ज कर लिया है। उनके मैनहोल में गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।

डॉक्टर की भतीजी पल्लवी गोडबोले ने बताया, ‘उन्होंने ड्राइवर से कहा था कि वह कार को घर ले जाए और वह यह सोचकर ही पैदल ही घर के लिए निकले थे कि 10 मिनट में घर पहुंच जाएंगे। वह जहां पर थे, वहां से हमारा घर सिर्फ 10 मिनट की दूरी पर है।’ लोअर परेल में स्थित इंडिया बुल्स के नजदीक उनका छाता पाए जाने के बाद संदेह और गहरा हो गया है। परिवार के लोगों को आशंका है कि संभवत: सड़क पर पानी भरे होने के चलते वह मैनहोल में गिर गए होंगे।
Man dies after falling into an open manhole on Dadar’s Matkar road. Police register case on account of eyewitness #MumbaiRains

पुलिस ने डॉक्टर के लापता होने का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच दादर के मटकर रोड पर खुले पड़े एक मैनहोल में एक व्यक्ति के गिरकर मरने की खबर है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button